दिल्ली में सुहावना मौसम, न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस

By भाषा | Published: August 1, 2021 10:36 AM2021-08-01T10:36:49+5:302021-08-01T10:36:49+5:30

Pleasant weather in Delhi, minimum temperature 24.8 degree Celsius | दिल्ली में सुहावना मौसम, न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस

दिल्ली में सुहावना मौसम, न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस

नयी दिल्ली, एक अगस्त दिल्लीवासियों के लिए रविवार सुबह मौसम सुहावना रहा और शहर के अनेक हिस्सों में बारिश की वजह से तापमान में कमी आई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

राष्ट्रीय राजधानी में पिछले 24 घंटे में 28 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस रहा जो मौसम के औसत तापमान से दो डिग्री सेल्सियस कम है। शहर में सुबह सापेक्ष आर्द्रता 100 प्रतिशत मापी गई।

मौसम विज्ञानियों के अनुसार आज दिन में हल्की बारिश होती रहने का अनुमान है। अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। रविवार सुबह दिल्ली की वायु गुणवत्ता ‘संतोषजनक’ श्रेणी में थी। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 82 था।

शून्य से 50 के बीच के एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच एक्यूआई को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच एक्यूआई को ‘गंभीर’ माना जाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Pleasant weather in Delhi, minimum temperature 24.8 degree Celsius

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे