अर्थव्यवस्था में मंदी के सवाल पर बोले पीयूष गोयल, 2014 में हमे विरासत में खराब इकोनॉमी मिली, लेकिन भारत का भविष्य उज्ज्वल है

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: December 10, 2019 05:39 PM2019-12-10T17:39:31+5:302019-12-10T17:39:31+5:30

रेलवे की माली हालत पर पीयूष गोयल ने कहा रेलवे देश की जनता की सुविधाएं बढ़ाने में लगी है। मुफ्त में वाई-फाई दी जा रही है। सुरक्षा बढ़ाने में खर्च हो रहा है। ढाई गुणा निवेश रेलवे में हुआ है। 

Piyush Goyal on slowdown economy in 2014 we got a bad economy in legacy, but India's future is bright | अर्थव्यवस्था में मंदी के सवाल पर बोले पीयूष गोयल, 2014 में हमे विरासत में खराब इकोनॉमी मिली, लेकिन भारत का भविष्य उज्ज्वल है

अर्थव्यवस्था में मंदी के सवाल पर बोले पीयूष गोयल, 2014 में हमे विरासत में खराब इकोनॉमी मिली, लेकिन भारत का भविष्य उज्ज्वल है

Highlights नागरिकता संशोधन बिल पर पीयूष गोयल ने कहा, देश के एक भी मुसलमान को नुकसान नहीं होगा।अर्थव्यवस्था को लेकर रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कांग्रेस पर भी निशाना साधा।

लोकमत पार्लियामेंट्री अवॉर्ड-2019 में रेल मंत्री पीयूष गोयल ने अर्थव्यवस्था में मंदी के सवाल पर कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था का भविष्य उज्ज्वल है। कोई भी ताकत भारत को आगे बढ़ने से नहीं रोक सकती है। भारत का भविष्य अच्छा होने वाला है। अर्थव्यवस्था को लेकर रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कांग्रेस पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 2014 में हमे विरासत में खराब इकोनॉमी मिली थी। जीडीपी की हालत खराब थी। इसके बावजूद हम तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था हैं। आज हमारी सरकार ने उसको मजबूत बनाया है। 

रेलवे की माली हालत पर पीयूष गोयल ने कहा कि 7वें वेतन आयोग के चलते 22 हजार करोड़ खर्च बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि रेलवे देश की जनता की सुविधाएं बढ़ाने में लगी है। मुफ्त में वाई-फाई दी जा रही है। सुरक्षा बढ़ाने में खर्च हो रहा है। ढाई गुणा निवेश रेलवे में हुआ है। 

 नागरिकता संशोधन बिल पर पीयूष गोयल ने कहा, देश के एक भी मुसलमान को नुकसान नहीं होगा। आप बताइए कौन से मुस्लिम परिवार को नुकसान हुआ है। ये बस कुछ लोगों का एजेंडा है। ये लोग अपना वोटबैंक देख रहे हैं। पीयूष गोयल ने कहा कि किसी मुस्लिम परिवार को इस देश में नुकसान नहीं हुआ है, कुछ दलों का एजेंडा है कि मुसलमानों को पिछड़ा रखे। उन्हें बोलने नहीं दिया जाता। हमारी सरकार ने किसी भी धर्म को छोटा और बड़ा नहीं समझा है। 


जानें लोकमत पार्लियामेंट्री अवॉर्ड के बारे में

संसद के दोनों सदनों में अपनी उत्कृष्ठ सेवाएं देने वाले चुनिंदा सांसदों को सम्मानित करने के लिए लोकमत समाचार पत्र समूह द्वारा हर वर्ष की तरह लोकमत संसदीय पुरस्कार समारोह 2019 का आयोजन किया जा रहा है। यह सम्मान उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू द्वारा आंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर, जनपथ, नई दिल्ली में दिए जाएंगे। इस समारोह में लोकसभा और राज्यसभा के चार-चार चुनिंदा सांसदों को सम्मानित किया जाएगा। जिनका चयन शरद पवार की अध्यक्षता वाली 9 सदस्यीय चयन समिति द्वारा किया गया है।

जिन श्रेणियों में पुरस्कार दिया जाना है उनमें लोकसभा और राज्यसभा से लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड, सर्वश्रेष्ठ सांसद, सर्वश्रेष्ठ महिला सांसद और प्रथम बार संसद पहुंची सर्वश्रेष्ठ महिला सांसद को सम्मानित किया जाएगा। इस समारोह से पूर्व दोपहर 2 बजे से आंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर के भीम सभागार में ही कॉनक्लेव का आयोजन किया गया। जिसका विषय है 'भारतीय राजनीति में क्षेत्रीय दलों की भूमिका'। 

इस विषय पर विचार रखने के लिए कांग्रेस सांसद शशि थरूर, एआईएमआईएम के अध्यक्ष सांसद असदुद्दीन ओवैसी एवं केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के नाम शामिल हैं। लोकमत संसदीय पुरस्कार समारोह वर्ष-2017 में प्रारंभ किया गया था।  जिसके बाद से लगातार इस समारोह का आयोजन किया जाता रहा है।

Read in English

Web Title: Piyush Goyal on slowdown economy in 2014 we got a bad economy in legacy, but India's future is bright

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे