लाइव न्यूज़ :

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर गरमाई राजनीति, किसानों ने भी उठाया मुद्दा

By शीलेष शर्मा | Updated: December 5, 2020 20:43 IST

वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की तेजी के बीच देश की सरकारी तेल विपणन कंपनियों ने शनिवार को पेट्रोल का भाव 27 पैसे और डीजल का भाव 25 पैसे प्रति लीटर तेज कर दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देपेट्रोल, डीज़ल के दामों लगातार हो रही वृद्धि को लेकर मोदी सरकार कठघरे में खड़ी हो गयी हैरणदीप सुरजेवाला ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार एक व्यापारी की तरह पेट्रोल ,डीज़ल से मुनाफ़ा कमाने में जुटी है।

नयी दिल्ली: पेट्रोल, डीज़ल के दामों लगातार हो रही वृद्धि को लेकर मोदी सरकार कठघरे में खड़ी हो गयी है। एक तरफ आंदोलनकारी किसान डीज़ल के दामों में कटौती की मांग पर अड़े हैं तो दूसरी तरफ कांग्रेस ने इस मुद्दे को उठा कर मार्च 2020 के बाद से बढ़ाई गयी कीमतों को हटाने की मांग की है ,पार्टी ने मोदी सरकार को चेतावनी दी है कि हर रोज़ पेट्रोल -डीज़ल की कीमतों को नहीं रोका गया तो कांग्रेस विरोध करने के लिये सड़कों पर उतरेगी।

कांग्रेस के महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार एक व्यापारी की तरह पेट्रोल ,डीज़ल से मुनाफ़ा कमाने में जुटी है। सुरजेवाला ने आंकड़े देते हुये कहा कि सरकार ने अब तक 1900000 करोड़ की रकम एक्सार्साइज़ ड्यूटी बढ़ाकर से कमाई है. दुनिया के बाज़ार में कच्चे तेल की कीमतें घट रहीं हैं लेकिन भारत में कीमतों में इज़ाफा हो रहा है। जो मुद्दे कांग्रेस उठा रही है ,आंदोलनकारी किसानों ने भी अपनी मांगों में इस मुद्दे को शामिल किया है।

बता दें कि वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की तेजी के बीच देश की सरकारी तेल विपणन कंपनियों ने शनिवार को पेट्रोल का भाव 27 पैसे और डीजल का भाव 25 पैसे प्रति लीटर तेज कर दिया है। इस बढ़ोतरी से दिल्ली में पेट्रोल 82.86 रुपये से बढ़ कर 83.13 रुपये प्रति लीटर हो गया है, जो दो साल का उच्चतम स्तर है। इसी तरह डीजल 73.07 रुपये की जगह 73.32 रुपये लीटर हो गया है।

वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की तेजी के बीच घरेलू तेल कंपनिया 20 नवंबर से डीजल और पेट्रोल के भावों में 13 बार वृद्धि कर चुकी है। दिल्ली में पेट्रोल इन 16 दिनों में 2.07 रुपये और डीजल 2.86 रुपये प्रति लीटर महंगा हो चुका है। वैश्विक बाजार में कच्चा तेल अक्टूबर के अंत से अब तक 34 प्रतिशत महंगा हो चुका है। 30 अक्टूबर को ब्रेंट क्रूड का भाव प्रति बैरल 36.9 डॉलर था, जो 4 दिसंबर को 49.5 डॉलर पर था। बाजार को लगता है कि कोविड19 का टीका मिल जाने के बाद अब दुनिया में कारोबार तेज होगा और ईंधन की मांग बढ़ेगी।

टॅग्स :पेट्रोल का भावडीजल का भावकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे