Petrol-Diesel Price: आज भी पेट्रोल और डीजल की कीमत में बढ़ोतरी नहीं, जानें 9 अगस्त को आपके शहर का रेट
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: August 9, 2019 07:35 AM2019-08-09T07:35:24+5:302019-08-09T07:35:24+5:30
9 Aug Petrol Diesel Price: 9 अगस्त (शुक्रवार) को पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है। जानिए आपके शहर में आज की कीमत क्या है...
पेट्रोल और डीजल के दाम में शुक्रवार (9 अगस्त) को कोई परिवर्तन नहीं हुआ है।। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को पेट्रोल 72.28 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। इसके अलावा डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है और यह 65.94 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।
इससे पहले पेट्रोल और डीजल के दाम में गुरुवार (8 अगस्त) को भी कोई परिवर्तन नहीं हुआ है।। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गुरुवार को पेट्रोल 72.28 रुपये प्रति लीटर और डीजल 65.94 रुपये प्रति लीटर रहा। इससे पहले देश की राजधानी दिल्ली में बुधवार (7 अगस्त) को पेट्रोल के दाम में गिरावट देखने को मिली थी जबकि डीजल का दाम स्थिर रहा।
चारों महानगरों की तुलना करें तो दिल्ली में पेट्रोल और डीजल की कीमत सबसे सस्ती है। इसकी वजह यहां पेट्रोल और डीजल पर वसूला जाने वाला सबसे कम टैक्स है। जानिए, शुक्रवार (9 अगस्त) को आपके शहर में क्या है पेट्रोल और डीजल की कीमत।
9 अगस्त को महानगरों में पेट्रोल का दामः-
शहर का नाम | आज का रेट (रुपये/प्रति लीटर) | महंगा/सस्ता |
दिल्ली | 72.28 | कोई बदलाव नहीं |
मुंबई | 77.93 | कोई बदलाव नहीं |
कोलकाता | 74.97 | कोई बदलाव नहीं |
चेन्नई | 75.08 | कोई बदलाव नहीं |
9 अगस्त को महानगरों में डीजल का दामः-
शहर का नाम | आज का रेट (रुपये/प्रति लीटर) | महंगा/सस्ता |
दिल्ली | 65.94 | कोई बदलाव नहीं |
मुंबई | 69.11 | कोई बदलाव नहीं |
कोलकाता | 68.17 | कोई बदलाव नहीं |
चेन्नई | 69.64 | कोई बदलाव नहीं |
भारत के अन्य शहरों में आज पेट्रोल-डीजल का रेट जानने के लिए यहां क्लिक करें।
गौरतलब है कि भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों की रोजाना समीक्षा होती है। पेट्रोलियम कंपनियां प्रतिदिन सुबह 6 बजे नई कीमत जारी करती हैं। पेट्रोल और डीजल की कीमत में एक्साइज ड्यूटी, वैट और डीजल कमीशन निहित होता है। सारी टैक्स और कमीशन जोड़कर पेट्रोल और डीजल की कीमत लगभग दोगुनी हो जाती है जिसे उपभोक्ता को खरीदना पड़ता है।