पेट्रोल-डीजल की कीमत में लगातार 8वें दिन कटौती, जानिए अब क्या है कीमत

By खबरीलाल जनार्दन | Published: June 6, 2018 08:24 AM2018-06-06T08:24:08+5:302018-06-06T08:24:08+5:30

पेट्रोल-डीजल की आसमान छूती उचाइयों के बाद बीते आठ दिनों लगातार इसमें कटौती की जा रही है।

Petrol Diesel price today latest price updates city wise patrol 12 and diesel 8 paisa decrease | पेट्रोल-डीजल की कीमत में लगातार 8वें दिन कटौती, जानिए अब क्या है कीमत

पेट्रोल-डीजल की कीमत में लगातार 8वें दिन कटौती, जानिए अब क्या है कीमत

नई दिल्ली, 6 जूनः पेट्रोल-डीजल की आसमान छूती उचाइयों के बाद बीते आठ दिनों लगातार इसमें कटौती की जा रही है। बुधवार को भारत के चार महानगरों दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल की कीमत में 12 पैसे और डीजल की कीमत में 8 पैसे तक कटौती की जाएगी।

इसके बाद दिल्ली में पेट्रोल 77.72 रुपए प्रति लीटर हो जाएगा। जबकि डीजल 68.80 रुपए प्रति लीटर रह जाएगा। इसकी तरह मुंबई में कटौती के बाद भी पेट्रोल 85.54 रुपए प्रति लीटर और डीजल 73.25 रुपए प्रति लीटर हो जाएंगे। हालांकि इसके बाद भी मुंबई पेट्रोल-डीजल के भाव के लिए बससे महंगा है।

पेट्रोल के कीमत में 12 पैसे की गिरावट

शहरबुधवार के रोट5 जून के रेट
दिल्ली77.72 रुपए77.83 रुपए
कोलकाता80.37 रुपए80.47 रुपए
मुंबई85.54 रुपए85.65 रुपए
चेन्नई80.68 रुपए80.80 रुपए

डीजल की कीमत में 8 पैसे तक की गिरावट

शहरबुधवार के रोट5 जून के रेट
दिल्ली68.80 रुपए68.88 रुपए
कोलकाता71.35 रुपए71.43 रुपए
मुंबई73.25 रुपए73.33 रुपए
चेन्नई72.64 रुपए72.72 रुपए

पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम पर कांग्रेस ने निकाली ‘बैलगाड़ी यात्रा’

देश एवं मध्य प्रदेश में डीजल और पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के विरोध में आज कांग्रेस ने यहां ‘बैलगाड़ी यात्रा’ निकाली। 

मध्य प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से आज शाम प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ और प्रदेश चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष ज्योतिरादित्य सिंधिया के नेतृत्व में हजारों पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रतीकात्मक स्वरूप ‘‘बैलगाड़ी यात्रा’’ निकाली।

हालांकि, बैलगाड़ी यात्रा निकाल रहे इन प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने उस वक्त न्यू मार्केट के पास ही रोक लिया, जब वे मुख्यमंत्री निवास के लिए कूच कर रहे थे।

इस यात्रा में मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रभारी दीपक बावरिया, सांसद कांतिलाल भूरिया, विवेक तन्खा, पूर्व मंत्री सुरेश पचौरी एवं मानक अग्रवाल सहित अन्य वरिष्ठ कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

इस बैलगाड़ी यात्रा में करीब पचास बैलगाड़ियां थीं। जगह-जगह आम जनता बड़े कौतूहल से इस बैलगाड़ी यात्रा को देख रही थी।

Web Title: Petrol Diesel price today latest price updates city wise patrol 12 and diesel 8 paisa decrease

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे