Petrol-Diesel Price: आज फिर कम की गई पेट्रोल और डीजल की कीमत, जानें 16 अक्टूबर को आपके शहर का रेट
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: October 16, 2019 07:25 AM2019-10-16T07:25:39+5:302019-10-16T07:25:39+5:30
Petrol Diesel Price Today: बुधवार (16 अक्टूबर) को पेट्रोल और डीजल की कीमत में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। गौरतलब है कि भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों की रोजाना समीक्षा होती है।
बुधवार (16 अक्टूबर) को पेट्रोल और डीजल की कीमत में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 5 पैसे सस्ता होकर 73.27 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। इसके अलावा कोलकाता में पेट्रोल आज 75.92 रुपये, मुंबई में 78.88 रुपये और चेन्नई में 76.09 रुपये प्रति लीटर निर्धारित हुआ है।
बुधवार (16 अक्टूबर) को राजधानी दिल्ली में डीजल 5 पैसे सस्ता होकर 66.41 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। इसी प्रकार कोलकाता में आज डीजल 68.77 रुपये, मुंबई में 69.61 रुपये और चेन्नई में 70.15 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।
इससे पहले पेट्रोल और डीजल की कीमत में मंगलवार (15 अक्टूबर) को कोई बदलाव नहीं किया गया है। राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 73.32 रुपये प्रति लीटर और डीजल 66.46 रुपये प्रति लीटर बिक रहा था।
चारों महानगरों की तुलना करें तो दिल्ली में पेट्रोल और डीजल की कीमत सबसे सस्ती है। इसकी वजह यहां पेट्रोल और डीजल पर वसूला जाने वाला सबसे कम टैक्स है।
भारत के अन्य शहरों में आज पेट्रोल-डीजल का रेट
शहर | पेट्रोल (रु/ली) | डीजल (रु/ली) |
---|---|---|
अहमदाबाद | 70.65 | 69.63 |
भोपाल | 81.40 | 72.80 |
इलाहाबाद | 74.90 | 66.87 |
चंडीगढ़ | 69.25 | 63.35 |
बता दें कि भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों की रोजाना समीक्षा होती है। पेट्रोलियम कंपनियां प्रतिदिन सुबह 6 बजे नई कीमत जारी करती हैं। पेट्रोल और डीजल की कीमत में एक्साइज ड्यूटी, वैट और डीजल कमीशन निहित होता है।