लाइव न्यूज़ :

बॉम्बे हाई कोर्ट में अदालतों में लंबी छुट्टी के खिलाफ याचिका, दीपावली की छु्ट्टियों के बाद होगी सुनवाई, जानें पूरा मामला

By भाषा | Updated: October 20, 2022 15:13 IST

अदालतों में लंबी छुट्टी को लेकर एक याचिका बंबई उच्च न्यायालय में दायर की गई है। इस पर दीपावली की छुट्टी के बाद कोर्ट सुनवाई करेगी। उच्च न्यायालय में 22 अक्टूबर से दीपावली की छुट्टियां शुरू हो रही हैं और 9 नवंबर को दोबारा खुलेगी।

Open in App
ठळक मुद्देअदालत की छुट्टियों को चुनौती देने वाली याचिका पर बॉम्बे हाई कोर्ट में होगी सुनवाई।एक जनहित याचिका में अदालतों की लंबी छुट्टियां को चुनौती दी गई है।हाई कोर्ट में साल में ग्रीष्मकालीन अवकाश (एक माह), दीपावली की छुट्टियां (दो सप्ताह) और क्रिसमस की छुट्टियां होती हैंं।

मुंबई: बंबई उच्च न्यायालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह दीपावली की छुट्टियों के बाद अदालत की छुट्टियों को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई करेगा। एक जनहित याचिका में अदालतों की लंबी छुट्टियां को चुनौती दी गई है, जिससे कथित तौर पर मामलों की सुनवाई प्रभावित हो रही है।

उच्च न्यायालय में 22 अक्टूबर से दीपावली की छुट्टियां शुरू हो रही हैं, जिसके बाद अदालत नौ नवंबर को दोबारा खुलेगी। सबीना लकड़ावाला द्वारा दायर जनहित याचिका में उच्च न्यायालय की छुट्टियों को चुनौती देते हुए दावा किया गया कि यह वादियों के न्याय हासिल करने के मौलिक अधिकारों का उल्लंघन है।

लकड़ावाला के वकील मैथ्यूज नेदुमपुरा ने कहा कि याचिकाकर्ता न्यायाधीशों की छुट्टियां लेने के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन न्यायपालिका के सदस्यों को एक ही समय में छुट्टी नहीं लेनी चाहिए। उन्हें इस तरह छुट्टी लेनी चाहिए कि अदालतें पूरे साल काम कर सकें ।

नेदुमपुरा ने न्यायमूर्ति एस. वी. गंगापुरवाला और न्यायमूर्ति आर. एन. लड्ढा की खंडपीठ से बृहस्पतिवार को याचिका पर तत्काल सुनवाई का अनुरोध किया। पीठ ने वकील से पूछा कि अब जनहित याचिका क्यों दायर की गई जब 2022 के लिए उच्च न्यायालय का ‘कैलेंडर’ पिछले साल नवंबर में ही उपलब्ध करा दिया गया था। उच्च न्यायालय ने कहा कि जनहित याचिका पर 15 नवंबर को सुनवाई की जाएगी।

गौरतलब है कि उच्च न्यायालय में हर साल तीन बार छुट्टियां होती हैं। ग्रीष्मकालीन अवकाश (एक माह), दीपावली की छुट्टियां (दो सप्ताह) और क्रिसमस की छुट्टियां (एक सप्ताह)। हालांकि इस दौरान आवश्यक न्यायिक कार्यों के लिए विशेष अवकाश पीठ उपलब्ध रहती है। 

टॅग्स :बॉम्बे हाई कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमंत्रियों के बच्चे 'अपराध करते हैं और खुलेआम घूमते हैं', पुलिस ढूंढ नहीं पाती?, बंबई उच्च न्यायालय ने कहा- क्या मुख्यमंत्री फडणवीस इतने बेबस हैं मंत्री के खिलाफ कुछ नहीं कह सकते?

भारतमहानगरपालिका चुनावः महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर के इशारे पर नामांकन पत्र खारिज?, बंबई उच्च न्यायालय पहुंचे 8 प्रत्याशी, देखिए लिस्ट

भारत400 नए मेंबर कहां से जोड़े?, एनसीपी विधायक रोहित पवार की पत्नी कुंती, ससुर सतीश मागर और सांसद सुप्रिया सुले की बेटी रेवती पर कोर्ट ने उठाए सवाल

भारतMaharashtra: बॉम्बे हाईकोर्ट में बम की धमकी से हड़कंप, मुंबई के बांद्रा और एस्प्लेनेड कोर्ट खाली कराए गए

भारतक्या करें, जब व्यवस्था ही बेशर्म हो जाए !

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस