लाइव न्यूज़ :

सुप्रीम कोर्ट में जल्द होगी 5 जजों की स्थायी संवैधानिक बेंच का गठन, CJI गोगोई ने पीएम मोदी को लिखा था पत्र

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 21, 2019 09:50 IST

हाल ही में सीजेआई रंजन गोगोई ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने संबंधी पत्र लिखा था। इसके बाद संसद में एक संशोधन के जरिए जजों की संख्या में वृद्धि हुई है।  

Open in App
ठळक मुद्देबताया जा रहा है कि 1 अक्टूबर से कोर्ट में स्थायी 5 जजों की संविधान पीठ होगी।इससे पहले प्रधान न्यायाधीश गोगोई ने कहा था कि शीर्ष न्यायालय में 58,669 मामले लंबित हैं और नये मामले दर्ज होने के चलते इस संख्या में वृद्धि हो रही है।

सुप्रीम कोर्ट में जल्द ही 5 जजों की स्थायी संवैधानिक बेंच का गठन होगा। 70 सालों की न्यायिक इतिहास में ऐसा पहली बार स्थायी संवैधानिक बेंच का गठन किया जाएगा।

टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक यह बेंच संवैधानिक मामलों से जुड़े सवाल और कानून की व्याख्या से करेगा।

रिपोर्ट्स के मुताबिक सुप्रीम कोर्ट में अभी कुल जजों की संख्या 34 है, जबकि सन् 1950 में चीफ जस्टिस समेत कुल जजों की संख्या 8 थी। 

हाल ही में सीजेआई रंजन गोगोई ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने संबंधी पत्र लिखा था। इसके बाद संसद में एक संशोधन के जरिए जजों की संख्या में वृद्धि हुई है।  

इससे पहले प्रधान न्यायाधीश गोगोई ने कहा था कि शीर्ष न्यायालय में 58,669 मामले लंबित हैं और नये मामले दर्ज होने के चलते इस संख्या में वृद्धि हो रही है। गोगोई ने पीएम मोदी को पत्र में लिखा था कि न्यायाधीशों की कमी के चलते कानून के सवाल से जुड़े अहम मामलों पर फैसला करने के लिए जरूरी संख्या में संविधान पीठें गठित नहीं की जा रही हैं।

उन्होंने लिखा कि, ‘‘आप याद करें कि करीब तीन दशक पहले 1998 में उच्चतम न्यायालय में न्यायाधीशों की मंजूर संख्या 18 से बढ़ा कर 26 की गई थी और फिर दो दशक बाद 2009 में इसे बढ़ा कर प्रधान न्यायाधीश सहित 31 किया गया, ताकि मामलों के निपटारे में तेजी लाई जा सके।’’

बताया जा रहा है कि 1 अक्टूबर से कोर्ट में स्थायी 5 जजों की संविधान पीठ होगी। हालांकि अभी तक की प्रक्रिया रही है कि किसी भी मुद्दे को 2 जजों की बेंच 3 जजों पीठ को भेजती है। वहीं, 3 जजों की बेंच केस संवैधानिक पीठ को भेजती है।   

टॅग्स :सुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतहिम्मत कैसे हुई ऐसा करने की?, वादी के पिता ने सीजेआई के भाई को फोन किया, नाराज न्यायाधीश ने कहा- क्या वह मुझे आदेश देंगे?

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है