लाइव न्यूज़ :

आतंक रूपी विषवमन से दूर रहें कश्मीर के लोग, विकास एवं तरक्की के सपने को धराशायी नहीं होने दें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 15, 2019 18:29 IST

‘‘कृपया, सीमापार से हो रहे विषवमन से जम्मू कश्मीर के विकास एवं तरक्की के सपने को धराशायी नहीं होने दें। कृपया, अपने आपको आतंकवाद के कैंसरकारी रोग की गिरफ्त में फंसने नहीं दें जिसे सीमा पार से जिहाद की आड़ में पेश किया जा रहा है।’’

Open in App
ठळक मुद्देसीमापार से दुष्प्रचार से एक तरफ विकास एवं तरक्की व दूसरी तरफ अमानवीयता एवं दुखदर्द के बीच युद्ध जैसी स्थिति उत्पन्न हो गयी है।आपने जहां पहुंचने का सपना देखा है, उससे भी अधिक ऊंचाई तक आपको ले जाने के लिए हम यहां आए हैं।

ऑल इंडिया सूफी सज्जादानशीं काउंसिल (एआईएसएससी) ने कश्मीर के लोगों से आतंकवाद के गिरफ्त में नहीं आने की अपील की जिसे पाकिस्तान जिहाद के तौर पर पेश कर रहा है।

एआईएसएससी का 16 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल जमीनी स्थिति के आकलन के लिए तीन दिन की यात्रा पर कश्मीर आया था। एआईएसएससी के अध्यक्ष सैयन नसरूद्दीन चिश्ती ने यात्रा के समापन के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘‘कृपया, सीमापार से हो रहे विषवमन से जम्मू कश्मीर के विकास एवं तरक्की के सपने को धराशायी नहीं होने दें। कृपया, अपने आपको आतंकवाद के कैंसरकारी रोग की गिरफ्त में फंसने नहीं दें जिसे सीमा पार से जिहाद की आड़ में पेश किया जा रहा है।’’

अजमेर दरगाह के सज्जादानशीं के उत्तराधिकारी चिश्ती ने कहा, ‘‘ सीमापार से दुष्प्रचार से एक तरफ विकास एवं तरक्की व दूसरी तरफ अमानवीयता एवं दुखदर्द के बीच युद्ध जैसी स्थिति उत्पन्न हो गयी है..... चुनाव आपका है। आपने जहां पहुंचने का सपना देखा है, उससे भी अधिक ऊंचाई तक आपको ले जाने के लिए हम यहां आए हैं।’’

उन्होंने कहा कि संबंधित क्षेत्र और उसके बाशिंदों के विकास एवं तरक्की को व अपनी मातृभूमि के राष्ट्रीय हितों को ध्यान में रखकर सभी शिकायतें संवाद और एक दूसरे के प्रति सम्मान के माध्यम से सुलझायी जा सकती हैं। उन्होंने कहा कि काउंसिल जम्मू कश्मीर के लोगों को विकास एवं समृद्धि के लिए संविधान के दायरे में हरसंभव तरीके से मदद करेगी। 

टॅग्स :धारा ३७०आर्टिकल 35A (अनुच्छेद 35A)मोदी सरकारपाकिस्तानआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह