लाइव न्यूज़ :

पेगासस जासूसी मामलाः कांग्रेस का दावा-तृणमूल सांसद अभिषेक बनर्जी की जासूसी हुई, ट्वीट कर पीएम मोदी पर साधा निशाना

By अभिषेक पारीक | Updated: July 25, 2021 15:36 IST

कांग्रेस ने पेगासस मामले में तृणमूल सांसद और ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी को लेकर के एक पोस्ट की है। जिसमें कांग्रेस ने दावा किया है कि अभिषेक बनर्जी की भी जासूसी करवाई गई थी।

Open in App
ठळक मुद्देपेगासस जासूसी मामले में केंद्र की मोदी सरकार को लेकर कांग्रेस लगातार हमला कर रही है। कांग्रेस ने पेगासस मामले में दावा किया है कि अभिषेक बनर्जी की भी जासूसी करवाई गई थी।ममता बनर्जी 26 मई को दिल्ली आ रही हैं और वह कई प्रमुख नेताओं से मुलाकात करेंगी। 

पेगासस जासूसी मामले में केंद्र की मोदी सरकार को लेकर कांग्रेस लगातार हमला कर रही है। कांग्रेस ने पेगासस मामले में तृणमूल सांसद और ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी को लेकर के एक पोस्ट की है। जिसमें कांग्रेस ने दावा किया है कि अभिषेक बनर्जी की भी जासूसी करवाई गई थी। साथ ही कांग्रेस ने बताया है कि ऐसा क्यों किया गया। 

कांग्रेस ने अपनी पोस्ट में दावा किया है कि तृणमूल सांसद अभिषेक बनर्जी की जासूसी करवाई गई है। कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से इसे लेकर के एक पोस्ट की गई है और कई सवालों के जवाब दिए गए हैं। कांग्रेस ने ट्विट किया, 'आप क्रोनोलॉजी समझिए। पेगासस स्पाईवेयर में टारगेट कौन? अभिषेक बनर्जी, ममता बनर्जी के भतीजे। कब? 2021 में। क्यों? पश्चिम बंगाल इलेक्शन के कारण। मोदी सरकार का डर अंतहीन है।' इस पोस्ट का कैप्शन देते हुए कांग्रेस ने लिखा है, 'प्रधानमंत्री मोदी ने अपने शत्रुओं को करीब रखो की कहावत को ज्यादा गंभीरता से ले लिया है।' 

प्रशांत किशोर के साथ बैठकों की जासूसी-ममता

ममता बनर्जी 26 जुलाई को दिल्ली आ रही हैं। बताया जा रहा है कि इस दौरान वे कई प्रमुख नेताओं से मुलाकात करेंगी। ममता बनर्जी ने हाल ही में कहा था कि प्रशांत किशोर के साथ उनकी बैठकों की भी जासूसी करवाई गई थी। साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा था। 

300 मोबाइल फोन्स की जासूसी की गई

पेगासस जासूसी मामले में अभी तक कई लोगों के नाम सामने आ चुके हैं। हाल ही में अंतरराष्ट्रीय मीडिया के एक संघ ने करीब सप्ताह भर पहले बताया था कि पेगासस स्पाईवेयर के माध्यम से भारत में 300 मोबाइल फोन्स की जासूसी की गई थी। इनमें केंद्रीय मंत्रियों, पत्रकारों, जज, विपक्ष के नेता और अन्य प्रमुख लोग बड़ी संख्या में शामिल थे। पेगासस स्पाईवेयर की रिपोर्ट संसद के मानसून सत्र से एक दिन पहले आई थी, जिसके बाद हंगामा मच गया था। 

टॅग्स :पेगासस स्पाईवेयरकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील