Patna-Delhi IndiGo Airbus 320 News: पटना एयरपोर्ट से उड़ान भरने के बाद विमान 10 मिनट तक हवा में, 187 यात्री सवार थे, सभी सुरक्षित, इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग

By एस पी सिन्हा | Published: January 3, 2024 04:59 PM2024-01-03T16:59:55+5:302024-01-03T17:00:57+5:30

Patna-Delhi IndiGo Airbus 320 News: दिल्ली जा रही इंडिगो की विमान में बुधवार अचानक तकनीकी खराबी आ जाने के कारण कप्तान ने इमरजेंसी लैंडिंग की सूचना देते हुए वापस से लैंडिंग की अनुमति मांगी।

Patna-Delhi IndiGo Airbus 320 flight taking off from Patna airport plane air 10 minutes 187 passengers were on board all safe emergency landing of Indigo plane makes emergency landing due to technical snag | Patna-Delhi IndiGo Airbus 320 News: पटना एयरपोर्ट से उड़ान भरने के बाद विमान 10 मिनट तक हवा में, 187 यात्री सवार थे, सभी सुरक्षित, इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग

सांकेतिक फोटो

Highlightsउड़ान के तुरंत बाद विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराई गई। पटना एयरपोर्ट से उड़ान भरने के बाद विमान 10 मिनट तक हवा में रही। विमान का आगे का पहिया अंदर नहीं जा रहा था।

Patna-Delhi IndiGo Airbus 320 News: पटना एयरपोर्ट पर आज दिल्ली जा रही इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पडी। बताया जा रहा है कि दिल्ली जा रही इंडिगो की विमान में बुधवार अचानक तकनीकी खराबी आ जाने के कारण कप्तान ने इमरजेंसी लैंडिंग की सूचना देते हुए वापस से लैंडिंग की अनुमति मांगी।

इसके बाद उड़ान के तुरंत बाद विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराई गई। पटना एयरपोर्ट से उड़ान भरने के बाद विमान 10 मिनट तक हवा में रही। दरअसल, विमान का आगे का पहिया अंदर नहीं जा रहा था। पायलट ने एटीसी को इसकी जानकारी दी। इसके तुरंत बाद विमान को वापस रनवे पर उतारा गया।

विमान में 187 यात्री सवार थे, सभी सुरक्षित हैं। इस विमान में बिहार के मंत्री संजय झा और जदयू सांसद सुनील कुमार पिंटू भी सवार थे। पटना एयरपोर्ट के निदेशक ने इस मामले में पूरी जानकारी देते हुए कहा कि दिल्ली जाने वाली इंडिगो के उड़ान की टेक ऑफ के कुछ देर बाद ही इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।

विमान में गड़बड़ी की बात सामने आते ही तत्काल पूरे मामले की जानकारी डायरेक्टर को दी गई सभी आपात सिस्टम को तत्काल अलर्ट कर दिया गया और इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। वहीं इस दौरान विमान में बैठे यात्रियों के बीच भी हड़कंप की स्थिति बनी रही। बताया गया कि विमान ने दोपहर 12 बजे के करीब उड़ान भरी थी, जिसके थोड़ी देर बाद ही गड़बड़ी की बात आने के बाद उसे लैंड कराया गया।

Web Title: Patna-Delhi IndiGo Airbus 320 flight taking off from Patna airport plane air 10 minutes 187 passengers were on board all safe emergency landing of Indigo plane makes emergency landing due to technical snag

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे