लाइव न्यूज़ :

कोरोना की दवा 'कोरोनिल' गोली बाबा रामदेव ने की लॉन्च, 7 दिन में मरीज के ठीक होने का दावा, जानिए सारी अहम बातें

By पल्लवी कुमारी | Updated: June 23, 2020 12:44 IST

भारत में पिछले 24 घंटों में COVID-19 के 14,933 मामले सामने आए हैं और 312 मौतें हुई हैं। देश में अब कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 4,40,215 हैं और 14,011 मौतें हुई हैं।

Open in App
ठळक मुद्देयोग गुरु बाबा रामदेव के मुताबिक 'कोरोनिल' टैबलेट दिन में में दो बार- सुबह और शाम को ली जा सकती है।योग गुरु बाबा रामदेव के मुताबिक कोरोनिल टैबलेट मंगलवार से मार्केट में उपलब्‍ध होगी। योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा, कोरोना की पहली आयुर्वेदिक दवा तैयार हो गई है।

हरिद्वार: योग गुरु बाबा रामदेव ने पतंजलि (Patanjali) द्वारा बनाई गई कोरोना वायरस संक्रमण से बचने की दवा लॉन्च की है। इस दवा का नाम 'दिव्‍य कोरोनिल टैबलेट' (Divya Coronil Tablet) है। पतंजलि का दावा है कि ये कोरोना वायरस ( COVID-19) की सबसे पहली आयुर्वेदिक दवा है। योग गुरु बाबा रामदेव ने दावा किया है कि इस दवा से हम कोरोना की हर तरह की जटिलता को नियंत्रित कर पाएंगे। पतंजलि योगपीठ द्वारा जारी प्रेस रिलीज में बताया गया है कि ये दवाई रिसर्च संयुक्त रूप से पतंजलि रिसर्च इंस्टीट्यूट और हरिद्वार एंड नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस जयपुर द्वारा बनाई है। कोरोनिल को दिव्य फार्मेसी, हरिद्वार और पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड, हरिद्वार ने विकसित की है। 

योग गुरु बाबा रामदेव ने जिस कोरोना किट को लॉन्च की है, उसमें कोरोनिल टैबलेट के अलावा श्वासारी वटी और अणु तेल भी है। योग गुरु बाबा रामदेव का कहना है कि तीनों को साथ इस्तेमाल करने से कोरोना का संक्रमण खत्म हो सकता है।

280 लोगों पर किया गया ट्रायल: योग गुरु बाबा रामदेव

हरिद्वार में लॉन्चिंग के दौरान योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा, इस दवा से तीन दिन के अंदर 69 फीसदी मरीज रिकवर हो गए यानी पॉजिटिव से निगेटिव हो गए। उन्होंने दावा किया है कि इस दवा के जरिए 7 दिन में 100 फीसदी मरीज ठीक हुए हैं। योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा है कि इस इस दवा का ट्रायल 280 लोगों पर किया गया है।  

 'कोरोनिल' टैबलेट में क्या-क्या मिला हुआ है?

योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा कि कोरोनिल में गिलोय, अश्‍वगंधा, तुलसी, श्‍वसारि रस और अणु तेल का मिश्रण है। उनके मुताबिक, यह दवा दिन में दो बार- सुबह और शाम को ली जा सकती है।

हरिद्वार में लॉन्चिंग के दौरान बाबा रामदेव और पतंजलि के सीईओ (फाइल फोटो)

योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा, अश्‍वगंधा से कोरोना के रिसेप्‍टर-बाइंडिंग डोमेन (RBD) को शरीर के ऐंजियोटेंसिन-कन्‍वर्टिंग एंजाइम (ACE) से नहीं मिलने देता। गिलोय कोरोना संक्रमण को रोकता है। 

योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा, तुलसी कोरोना वायरस के आरएनए (RNA) पर अटैक करती है और उसे मल्‍टीप्‍लाई होने से रोकती है।

जानिए कब से मार्केट में होगा उपलब्ध

योग गुरु बाबा रामदेव के मुताबिक कोरोनिल टैबलेट मंगलवार से मार्केट में उपलब्‍ध होगी। कंपनी इसके साथ श्‍वसारि वटी टैबलेट भी बेचेगी। श्‍वसारि रस गाढ़े बलगम को बनने से रोकता है। अगले सोमवार तक इसके लिए पतंजलि एक ऐप लेकर आ रही है, जिसका नाम होगा  OrderMe। अगले सोमवार को OrderMe नाम से एक ऐप लॉन्च किया जाएगा। स ऐप के जरिए आप घर बैठे कोरोना की दवा मंगा सकेंगे। 

हरिद्वार में लॉन्चिंग के दौरान बाबा रामदेव के हाथ में कोरोना की दवा (फाइल फोटो)

योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा, आज हम ये कहते हुए गौरव अनुभव कर रहे हैं कि कोरोना की पहली आयुर्वेदिक, क्लीनिकली कंट्रोलड, ट्रायल, एविडेंस और रिसर्च आधारित दवाई पतं​जलि रिसर्च सेंटर और NIMS के संयुक्त प्रयास से तैयार हो गई है। 

योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा, इस दवाई पर हमने दो ट्रायल किए हैं, 100 लोगों पर क्लीनिकल स्टडी की गई उसमें 95 लोगों ने हिस्सा लिया। 3 दिन में 69 प्रतिशत मरीज ठीक हो गए,  7 दिन में 100 फीसदी मरीज ठीक हो गए।  

टॅग्स :पतंजलिकोरोना वायरसबाबा रामदेव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरलम चुनावः मेरा फोकस यहां पर, असम, बंगाल, तमिलनाडु में मेरे साथी कर रहे कैंपेन?, कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा-BJP को वोट देना बेकार

भारतVIDEO: रामदेव ने मीडिया के मंच पर ही पत्रकार को कुश्ती के लिए किया चैलेंज, फिर दे डाली दी पटकनी, देखें

भारतसीएम डॉ. मोहन यादव ने अपने सुपुत्र का पाणिग्रहण संस्कार सामूहिक विवाह समारोह में कर मिसाल प्रस्तुत की, स्वामी रामदेव ने मंत्रोच्चार के साथ सम्पन्न कराया 21 जोड़ों का विवाह संस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए