रेलवे मंत्री को पासवान का बंगला दिया गया, पशुपति को मिला शरद का आवास

By भाषा | Published: August 16, 2021 10:29 PM2021-08-16T22:29:50+5:302021-08-16T22:29:50+5:30

Paswan's bungalow given to Railway Minister, Sharad's residence to Pashupati | रेलवे मंत्री को पासवान का बंगला दिया गया, पशुपति को मिला शरद का आवास

रेलवे मंत्री को पासवान का बंगला दिया गया, पशुपति को मिला शरद का आवास

दिल्ली में 12, जनपथ स्थित बंगले को सरकार ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को दिया है। यह बंगला पहले दिवंगत केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान को आवंटित किया गया था। इसके अलावा पूर्व सांसद शरद यादव के आधिकारिक आवास को केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री पशुपति कुमार पारस को आवंटित किया गया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। केंद्रीय आवास एवं शहरी मामले मंत्रालय ने हाल में लोकसभा सदस्य चिराग पासवान से वह बंगला खाली करने को कहा था जो उनके पिता और लोक जनशक्ति पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राम विलास पासवान को दिया गया था। शरद यादव सात तुगलक रोड पर स्थित बंगले में रह रहे थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Paswan's bungalow given to Railway Minister, Sharad's residence to Pashupati

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे