लाइव न्यूज़ :

जम्मू से दिल्ली आ रही दुरंतो एक्सप्रेस में चाकू की नोंक पर यात्रियों को लूटा, मामला दर्ज

By भाषा | Updated: January 17, 2019 13:39 IST

अश्विनी कुमार नाम के एक यात्री ने अपनी शिकायत में कहा कि ट्रेन संख्या 12266 की B3 और B7 बोगियों में बैठे यात्रियों पर दिल्ली सराय रोहिल्ला स्टेशन के नजदीक हथियारबंद बदमाशों ने हमला कर दिया।

Open in App

जम्मू-दिल्ली दुरंतो एक्सप्रेस से सफर कर रहे यात्रियों से बृहस्पतिवार को चाकू की नोंक पर लूटपाट का मामला सामने आया है। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी है।

एक यात्री के रेलवे शिकायत पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने के बाद मामला प्रकाश में आया।

अश्विनी कुमार नाम के एक यात्री ने अपनी शिकायत में कहा कि ट्रेन संख्या 12266 की B3 और B7 बोगियों में बैठे यात्रियों पर दिल्ली सराय रोहिल्ला स्टेशन के नजदीक हथियारबंद बदमाशों ने हमला कर दिया।

उन्होंने दावा किया कि लुटेरों ने यात्रियों को अपना कीमती सामान उन्हें सौंपने के लिये कहा। उन्होंने यात्रियों के पर्स, नकदी, बैग, सोने की चेन और मोबाइल समेत काफी सामान लूट लिया ।

उत्तरी रेलवे के एक प्रवक्ता ने कहा, "रेलवे सुरक्षा बल ने जांच शुरू कर दी है। आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।"

टॅग्स :रेल हादसा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतशहडोल-नागपुर एक्सप्रेस पटरी से उतरी, बाल-बाल बचे रेलयात्री, टला बड़ा हादसा

ज़रा हटकेदेवघर में बड़ा रेल हादसा, फाटक पर खड़े ट्रक से टकराई ट्रेन, मची अफरा-तफरी

विश्वThailand Train Accident: थाईलैंड में दर्दनाक ट्रेन हादसा, कंस्ट्रक्शन क्रेन के गिरने से कई यात्रियों की मौत; अन्य घायल

विश्वMexico Train Derailment: 13 की मौत और 98 घायल, प्रशांत महासागर को मेक्सिको की खाड़ी से जोड़ने वाली रेल लाइन पर हादसा,  इंटरओशनिक ट्रेन पटरी से उतरी, वीडियो

भारतBihar Train Derailment: जमुई में ट्रेन हादसा, मालगाड़ी के कई डब्बे पटरी से उतरे; परिचालन बाधित

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव