लाइव न्यूज़ :

संसदीय समिति ने मंत्रालयों को उनके खर्च की निगरानी के लिए दिए ये सुझाव

By भाषा | Updated: February 7, 2020 16:18 IST

संसदीय समिति ने रिपोर्ट में कहा है कि वह संबंधित मंत्रालयों से कहना चाहती है कि वे अतिरिक्त खर्च पर नियंत्रण रखने के लिये सभी उपयुक्त कदमों के साथ प्रभावी उपाय करें।

Open in App
ठळक मुद्देएक संसदीय समिति ने विभिन्न मंत्रालयों को कैग और महालेखा नियंत्रक (सीजीए) के साथ विचार विमर्श और समन्वय बिठाते हुये अपने खर्चों पर कड़ी निगरानी रखने के लिये एक बेहतर प्रणाली विकसित करने को कहा है। संसद की लोक लेखा समिति ने मंत्रालयों को अपनी रिपोर्ट ‘‘मंजूरी प्राप्त अनुदान मांगों और प्रभारित विनियोग से अधिकता (2016- 17)’’ में यह सुझाव दिया है।

एक संसदीय समिति ने विभिन्न मंत्रालयों को कैग और महालेखा नियंत्रक (सीजीए) के साथ विचार विमर्श और समन्वय बिठाते हुये अपने खर्चों पर कड़ी निगरानी रखने के लिये एक बेहतर प्रणाली विकसित करने को कहा है। संसद की लोक लेखा समिति (पीएसी) ने मंत्रालयों को अपनी रिपोर्ट ‘‘मंजूरी प्राप्त अनुदान मांगों और प्रभारित विनियोग से अधिकता (2016- 17)’’ में यह सुझाव दिया है। इसमें यह भी कहा गया है कि यह सुनिश्चित करने के लिये कि खर्च संसद में प्राप्त मंजूरी से अधिक नहीं हो, समय पर जरूरी कदम उठाये जाने की नितांत आवश्यकता है। 

रिपोर्ट में कहा गया है कि 2016- 17 के दौरान केन्द्र सरकार की नागरिक उड्डयन, रक्षा, डाक सेवाओं और रेलवे इन चार मामलों में विनियोग खातों के परीक्षण से पता चलता है कि सात अनुदानों और विनियोगों से जुड़े 12 मामलों में 1,90,270.18 करोड़ रुपये का अतिरिक्त खर्च हुआ है। 

समिति ने रिपोर्ट में कहा है कि वह संबंधित मंत्रालयों से कहना चाहती है कि वे अतिरिक्त खर्च पर नियंत्रण रखने के लिये सभी उपयुक्त कदमों के साथ प्रभावी उपाय करें। समिति ने मंत्रालयों से कहा है कि वह इस संबंध में भारत के नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक (कैग) और महालेखा नियंत्रक (सीजीए) के साथ विचार विमर्श कर एक बेहतर प्रणाली विकसित करें जिससे कि खर्चों पर सख्ती के साथ निगरानी रखी जा सके। 

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अधीर रंजन चौधरी की अध्यक्षता वाली पीएसी ने इस बात को लेकर नाराजगी जताई है कि उसके बार बार सावधान करने के बावजूद रेल मंत्रालय अपने खातों में खर्च के गलत वर्गीकरण को दूर करने में असफल रही है। 

एक अन्य रिपोर्ट में समिति ने इस बात को लेकर निराशा जताई है कि रक्षा मंत्रालय के तहत दिये गये अनुदानों में बार बार अतिरिक्त खर्च को कम करने को लेकर उच्च स्तरीय समिति की सिफारिशों पर न तो रक्षा मंत्रालय और न ही वित्त मंत्रालय ने कोई कदम उठाया है। 

टॅग्स :संसद बजट सत्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारतलोकसभा सीटों की संख्या 543 से बढ़ाकर 816 होंगे?, संसद का बजट सत्र बढ़ा, 16 से 18 अप्रैल के बीच 3 दिवसीय बैठक?

कारोबारदुनिया के सभी प्रधानमंत्रियों, राष्ट्रपतियों की लोकप्रियता में पीएम मोदी की साख सबसे ऊपर?, सीतारमण ने संसद में दिया वैश्विक सर्वेक्षण हवाला?

भारतHike MPLAD fund: 365 दिन में 50000000 रुपये कम?, कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा- हर साल 200000000 रुपये मिले और जीएसटी से छुटकारा हो?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है