लाइव न्यूज़ :

Parliament Winter Session: संसद में उठी सिलक्यारा सुरंग हादसे की जांच की मांग, माकपा सांसद ने नियमों का उल्लंघन करने का आरोप लगाया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 4, 2023 13:54 IST

हैदराबाद स्थित नवयुग इंजीनियरिंग कंपनी लिमिटेड के माध्यम से राष्ट्रीय राजमार्ग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर विकास निगम लिमिटेड (एनएचआईडीसीएल) सुरंग का निर्माण कर रहा है। माकपा सांसद ने नियमों का उल्लंघन करने का आरोप लगाया।

Open in App
ठळक मुद्देमाकपा सांसद ने राज्यसभा में उठाई सिलक्यारा सुरंग हादसे की जांच की मांगसांसद ने नियमों का उल्लंघन करने का आरोप लगायाकहा कि सिलक्यारा हादसा एकमात्र घटना नहीं है और इस तरह की घटनाएं क्षेत्र में पहले भी हो चुकी हैं

Parliament Winter Session 2023: मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के सदस्य पी वी शिवदासन ने सोमवार को राज्यसभा में संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान उत्तराखंड की सिलक्यारा सुरंग के ढहने का मुद्दा उठाया और संबंधित कंपनी पर सुरक्षा उपायों को लागू नहीं करने का आरोप लगाते हुए इस प्रकरण की जांच की मांग की।

उत्तरकाशी सुरंग का एक हिस्सा 12 नवंबर को ढह गया था, जिसमें 41 मजदूर फंस गए थे। एक बचाव दल ने 28 नवंबर को सभी फंसे हुए श्रमिकों को बाहर निकाला। वे लगभग 17 दिनों तक सुरग में फंसे रहे। उन्हें बचाने के लिए चलाए गए अभियान में केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न एजेंसियों को शामिल किया गया था। सदन में शून्यकाल के दौरान यह मुद्दा उठाते हुए शिवदासन ने इस घटना को बहुत दर्दनाक बताया और सुरंग बनाने वाली कंपनी पर सभी सुरक्षा उपायों, नियमों और मानदंडों का उल्लंघन करने का आरोप लगाया। पी वी शिवदासन ने कहा कि पारदर्शी और निष्पक्ष जांच बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि सिलक्यारा हादसा एकमात्र घटना नहीं है और इस तरह की घटनाएं क्षेत्र में पहले भी हो चुकी हैं।

जवाब में भाजपा के अजय प्रताप सिंह ने कहा कि शिवदासन के इस घटना पर अपने विचार हो सकते हैं, लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार गरीबों की भलाई के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने श्रमिकों को सफलतापूर्वक निकालने के लिए प्रधानमंत्री मोदी, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी, केंद्रीय मंत्री वी के सिंह और बचाव अभियान में शामिल सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।

बता दें कि हैदराबाद स्थित नवयुग इंजीनियरिंग कंपनी लिमिटेड के माध्यम से राष्ट्रीय राजमार्ग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर विकास निगम लिमिटेड (एनएचआईडीसीएल) सुरंग का निर्माण कर रहा है। इस बीच, आम आदमी पार्टी के संत बलबीर सिंह ने वायु प्रदूषण का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि वायु प्रदूषण के कारण हर साल करीब 21 लाख मौतें होती हैं। सिंह ने कहा कि दिल्ली में एक दिन में केवल एक दिन, मुंबई में पांच दिन और चेन्नई में 15 दिन हवा साफ रही। उन्होंने कहा कि जब भी वायु प्रदूषण के बारे में बात होती है, तो इसके लिए पंजाब के किसानों द्वारा पराली जलाए जाने को जिम्मेदार ठहराया जाता है। उन्होंने कहा कि पंजाब का कोई भी किसान पराली नहीं जलाना चाहता है। उन्होंने केंद्र से किसानों को वित्तीय सहायता देने का आग्रह किया ताकि उन्हें नई बुवाई से पहले खेत की सफाई के लिए अपनी फसल नहीं जलानी पड़े। 

टॅग्स :संसद शीतकालीन सत्रउत्तराखण्डराज्य सभा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतआखिर क्यों AAP सांसद राघव चड्ढा पर गाज?, पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले केजरीवाल ने राज्यसभा उपनेता पद से हटाया गया

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?

क्राइम अलर्टदेहरादून क्राइमः पुलिस हिरासत में पीआरडी जवान सुनील रतूड़ी की मौत, रायपुर थाना प्रभारी समेत 3 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, SSP प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने दिए जांच आदेश

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह