पालघर: चोरी गयी 16 प्रतिमाएं बरामद, छह गिरफ्तार
By भाषा | Updated: December 25, 2020 20:21 IST2020-12-25T20:21:28+5:302020-12-25T20:21:28+5:30

पालघर: चोरी गयी 16 प्रतिमाएं बरामद, छह गिरफ्तार
पालघर, 25 दिसंबर महाराष्ट्र में पालघर जिले के विरार में अष्टधातु से बनी मूर्तियों को चुराने के आरोप में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
विरार अपराध शाखा इकाई के वरिष्ठ निरीक्षक प्रमोद भद्रक ने बताया कि जैन मंदिर से 15-16 दिसंबर को 1.68 लाख रुपये की 16 मूर्तियां गायब हो गई थीं।
उन्होंने कहा,‘‘गिरफ्तार किए गए छह लोगों में वे दो लोग शामिल हैं, जिन्होंने ये मूर्तियां खरीदीं।”
उन्होंने कहा कि उनके पास से सभी 16 मूर्तियां बरामद की गई हैं।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।