बांग्लादेश के रास्ते दिल्ली आया था पाकिस्तानी आतंकी, एके-47 रायफल, हथियार और गोला बारूद बरामद

By सतीश कुमार सिंह | Published: October 12, 2021 03:17 PM2021-10-12T15:17:40+5:302021-10-12T15:18:39+5:30

पूर्वी दिल्ली के लक्ष्मी नगर इलाके से एक पाकिस्तानी नागरिक को गिरफ्तार किया गया और उसके पास से हथियार तथा गोला बारूद बरामद किए गए हैं।

Pakistani terrorist Mohd Asraf Delhi Police Special Cell arrested AK-47 assault rifle magazine weapons seized  | बांग्लादेश के रास्ते दिल्ली आया था पाकिस्तानी आतंकी, एके-47 रायफल, हथियार और गोला बारूद बरामद

दस्तावेजों के लिए गाजियाबाद में एक भारतीय महिला से शादी की।

Highlightsअधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।दिल्ली और उसके आसपास 'पीर मौलाना' का वेश में रह रहा था।डीसीपी स्पेशल सेल प्रमोद कुशवाहा ने कहा कि उसने कई फर्जी आईडी बनवाए।

नई दिल्लीः दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने लक्ष्मी नगर के रमेश पार्क से पाकिस्तानी आतंकी मोहम्मद असरफ को गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक एके-47 राइफल, एक अतिरिक्त मैगजीन और 60 राउंड व अन्य हथियार जब्त किए गए। बांग्लादेश के रास्ते दिल्ली आया था।

 

डीसीपी स्पेशल सेल ने कहा कि उसे पाकिस्तान आईएसआई द्वारा प्रशिक्षित किया गया है, बांग्लादेश के रास्ते सिलीगुड़ी सीमा के माध्यम से भेजा गया था ... पाकिस्तान के एक नसीर ने उसे (आतंकवादी अभियान चलाने के लिए) काम सौंपा था। आखिरी में दिल्ली और उसके आसपास 'पीर मौलाना' का वेश में रह रहा था।

दिल्ली के लक्ष्मी नगर से गिरफ्तार पाकिस्तानी आतंकवादी पर डीसीपी स्पेशल सेल प्रमोद कुशवाहा ने कहा कि पता चला है कि पूर्व में भी वह आतंकी गतिविधियों में शामिल था। पाक आईएसआई हैंडलर जिसका कोड नाम नासिर था, ने उसे भर्ती किया और उसे निर्देश दे रहा था। हमने एक बड़ा आतंकवादी हमला टाल दिया है।

डीसीपी स्पेशल सेल प्रमोद कुशवाहा ने कहा कि उसने कई फर्जी आईडी बनवाए, जिनमें से एक अहमद नूरी के नाम से थी। उसने भारतीय पासपोर्ट भी हासिल कर लिया था, थाईलैंड और सऊदी अरब की यात्रा की थी। दस्तावेजों के लिए गाजियाबाद में एक भारतीय महिला से शादी की। बिहार में भारतीय पहचान हासिल की थी।

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने कल एक पाकिस्तानी नागरिक मोहम्मद असरफ को गिरफ्तार किया था। वह भारतीय पहचान का उपयोग करते हुए एक दशक से अधिक समय से भारत में हैं। प्रारंभिक जांच में स्लीपर सेल के रूप में उसकी संलिप्तता का पता चला, जो विध्वंसक गतिविधियों को अंजाम दे रहा था।

पुलिस उपायुक्त (विशेष प्रकोष्ठ) प्रमोद सिंह कुशवाहा ने बताया कि पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के रहने वाले मोहम्मद अशरफ उर्फ अली ने फर्जी दस्तावेजों के जरिये भारतीय पहचान पत्र हासिल किया। वह भारतीय नागरिक के तौर पर रह रहा था।

उसके पास से एके-47 रायफल, अन्य हथियार और गोला बारूद बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार, अशरफ को गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम, विस्फोटक अधिनियम और शस्त्र अधिनियम के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया गया है। 

 

Web Title: Pakistani terrorist Mohd Asraf Delhi Police Special Cell arrested AK-47 assault rifle magazine weapons seized 

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे