लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीरः नहीं सुधर रहा है पाकिस्तान, पुंछ सेक्टर में फिर सीजफायर का उल्लंघन कर की गोलीबारी 

By रामदीप मिश्रा | Updated: October 10, 2019 13:07 IST

पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में छोटे हथियारों से गोलीबारी की है। हालांकि खबर लिखे जाने तक किसी भी व्यक्ति के घायल होने की सूचना नहीं मिली है।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है और लगातर बॉर्डर पर भारतीय सेना को उकसाने की कोशिश में लगा हुआ है। उसने गुरुवार (10 अक्टूबर) को एक बार फिर संघर्षविराम का उल्लंघन किया है।

पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है और लगातर बॉर्डर पर भारतीय सेना को उकसाने की कोशिश में लगा हुआ है। उसने गुरुवार (10 अक्टूबर) को एक बार फिर संघर्षविराम का उल्लंघन किया है। जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद से पाकिस्तान बौखलाया  हुआ है और उसने संघर्षविराम उल्लंघन की घटनाएं बढ़ा दी है। 

मिली जानकारी के अनुसार, पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में छोटे हथियारों से गोलीबारी की है। हालांकि खबर लिखे जाने तक किसी भी व्यक्ति के घायल होने की सूचना नहीं मिली है। बता दें, जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह कह चुके हैं कि राज्य के क्षेत्रों में पाकिस्तानी सेना की ओर से लगातार संघर्षविराम का उल्लंघन किया जा रहा है। उन्होंने बताया था कि ये उल्लंघन जम्मू-कश्मीर के उरी, राजोरी, पुंछ और कई अन्य इलाकों में किया जा रहा है। संघर्षविराम उल्लंघन के दौरान पाकिस्तान आतंकवादियों को अधिक से अधिक संख्या में घुसपैठ कराने की फिराक में रहता है। 'जम्मू, लेह और कारगिल में वर्तमान स्थिति बहुत शांतिपूर्ण है और अब कश्मीर बहुत बेहतर हो गया है।

उन्होंने बताया था कि सीमा क्षेत्रों पर हमारी घुसपैठ रोधी ग्रिड बेहद मजबूत हैं, जिन्होंने इस तरह के कई प्रयासों को नाकाम कर दिया है। वर्तमान में सक्रिय उग्रवादियों की गिनती लगभग 200-300 है। पाकिस्तान ने इस साल अब तक बिना उकसावे के 2,050 से अधिक बार संघर्ष विराम समझौते का उल्लंघन किया, जिसमें 21 भारतीयों की मौत हुई है।

भारत ने लगातार पाकिस्तान से कहा है कि वह नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर अपने सुरक्षा बलों को 2003 के संघर्ष विराम को लेकर बनी सहमति का पालन करने और वहां शांति बनाये रखने के लिए कहे।

टॅग्स :सीजफायरजम्मू कश्मीरसीमा सुरक्षा बल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील