पाकिस्तान ने ‘संघर्ष विराम उल्लंघन’ पर भारतीय दूत को किया तलब

By भाषा | Published: October 16, 2019 05:20 PM2019-10-16T17:20:43+5:302019-10-16T17:20:43+5:30

विदेश मंत्रालय ने कहा कि महानिदेशक (दक्षिण एशिया एवं दक्षेस) मोहम्मद फैजल ने अहलूवालिया को तलब किया और मंगलवार को नियंत्रण रेखा पर नेजापीर सेक्टर में भारतीय सैनिकों द्वारा कथित तौर पर संघर्ष विराम उल्लंघन किए जाने की निंदा की। पाकिस्तान ने आरोप लगाया कि भारतीय बलों की ‘बिना उकसावे की गोलीबारी’ में तीन आम नागरिकों की मौत हो गई जबकि एक महिला और एक बच्चे समेत आठ अन्य घायल हो गए।

Pakistan summons Indian envoy on 'ceasefire violation', | पाकिस्तान ने ‘संघर्ष विराम उल्लंघन’ पर भारतीय दूत को किया तलब

फैजल ने भारतीय पक्ष से अनुरोध किया कि वह 2003 की संघर्ष विराम व्यवस्था का सम्मान करे

Highlightsभारतीय सैनिकों द्वारा संघर्ष विराम के कथित उल्लंघन पर विरोध जताने के लिए तलब किया। पाकिस्तान का दावा है कि इस कथित संघर्ष विराम उल्लंघन में उसके तीन नागरिक मारे गए और आठ अन्य घायल हो गए।

पाकिस्तान ने बुधवार को भारत के उप उच्चायुक्त गौरव अहलूवालिया को नियंत्रण रेखा पर भारतीय सैनिकों द्वारा संघर्ष विराम के कथित उल्लंघन पर विरोध जताने के लिए तलब किया। पाकिस्तान का दावा है कि इस कथित संघर्ष विराम उल्लंघन में उसके तीन नागरिक मारे गए और आठ अन्य घायल हो गए।

विदेश मंत्रालय ने कहा कि महानिदेशक (दक्षिण एशिया एवं दक्षेस) मोहम्मद फैजल ने अहलूवालिया को तलब किया और मंगलवार को नियंत्रण रेखा पर नेजापीर सेक्टर में भारतीय सैनिकों द्वारा कथित तौर पर संघर्ष विराम उल्लंघन किए जाने की निंदा की। पाकिस्तान ने आरोप लगाया कि भारतीय बलों की ‘बिना उकसावे की गोलीबारी’ में तीन आम नागरिकों की मौत हो गई जबकि एक महिला और एक बच्चे समेत आठ अन्य घायल हो गए।

फैजल विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता भी हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि नियंत्रण रेखा और कामकाजी सीमा पर भारतीय बल तोप से, भारी मोर्टार और स्वचालित हथियारों से रहवासी इलाकों को लगातार निशाना बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि रहवासी इलाकों को जानबूझकर निशाना बनाना निश्चित ही निंदनीय है और मानवीय सम्मान, अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार तथा मानवीय कानूनों का विरोधाभासी है।

फैजल ने भारतीय पक्ष से अनुरोध किया कि वह 2003 की संघर्ष विराम व्यवस्था का सम्मान करे, इनकी और संघर्षविराम की अन्य घटनाओं की जांच करे और भारतीय बलों को निर्देश दे कि वह संघर्ष विराम का सम्मान करें और नियंत्रण रेखा तथा कामकाजी सीमा पर शांति बना कर रखे। 

Web Title: Pakistan summons Indian envoy on 'ceasefire violation',

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे