लाइव न्यूज़ :

पाक पीएम इमरान खान ने कहा- खतरा वास्तविक, हमने इसी तरह देशों के बीच युद्ध शुरू होते हुए देखा है

By भाषा | Updated: August 9, 2019 21:07 IST

पाकिस्तान के वरिष्ठ पत्रकारों के एक समूह से बृहस्पतिवार को बात करते हुए खान ने दावा किया कि भारत पुलवामा की घटना के बाद जैसे हालात बनाने की कोशिश कर सकता है ताकि वह घाटी में हो रहे घटनाक्रम से दुनिया का ध्यान भटका सके।

Open in App

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने भारत पर पुलवामा आतंकी हमले के बाद की तरह ही ‘युद्ध के हालात’ बनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि भारत कश्मीर मुद्दे से दुनिया का ध्यान हटाने के लिए ऐसा कर रहा है।

पाकिस्तान के वरिष्ठ पत्रकारों के एक समूह से बृहस्पतिवार को बात करते हुए खान ने दावा किया कि भारत पुलवामा की घटना के बाद जैसे हालात बनाने की कोशिश कर सकता है ताकि वह घाटी में हो रहे घटनाक्रम से दुनिया का ध्यान भटका सके।

एक्सप्रेस ट्रिब्यून ने खान को यह कहते हुए उद्धत किया, ‘‘ खतरा वास्तविक है। हमें इस तरह की स्थिति पर जवाब देना होगा और हमने इसी तरह से दुनिया में देशों के बीच युद्ध शुरू होते हुए देखा है।’’

‘युद्ध जैसी स्थिति’ वाली खान की टिप्पणी के संबंध में जब विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार से दिल्ली में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के लिए यह नई वास्तविकता देखने और भारतीय मामलों में हस्तक्षेप करना बंद करने का समय है।

पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के मध्यस्थता की पेशकश से भारत ने कश्मीर के विशेष दर्जे पर तेजी से कदम उठाया। खान ने कहा कि युद्ध कोई विकल्प नहीं है लेकिन पाकिस्तान को दुनिया को यह बताने की जरूरत है कि कश्मीर में क्या चल रहा है।

टॅग्स :धारा ३७०आर्टिकल 35A (अनुच्छेद 35A)पाकिस्तानइमरान खानमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया