भारतीय सेना की गोलीबारी में मारा गया हमारा एक सैनिक: पाक सेना
By भाषा | Published: July 21, 2019 02:36 PM2019-07-21T14:36:08+5:302019-07-21T14:37:28+5:30
बयान के मुताबिक, गोलीबारी में हवलदार मंजूर अब्बासी की मौत हो गई। उसमें कहा गया कि गोलीबारी में दो लड़कियां और एक महिला समेत चार नागरिक घायल हो गए।
पाकिस्तान ने कहा है कि नियंत्रण रेखा के उस पार से ‘‘अकारण’’ गोलीबारी में उसका एक सैनिक मारा गया। सेना ने एक बयान में कहा कि यह घटना शनिवार को हुई जब भारतीय सैनिकों ने नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास बट्टल, सतवाल, खंजर, निक्याल और जंदरोट सेक्टर में संघर्षविराम का उल्लंघन किया।
बयान के मुताबिक, गोलीबारी में हवलदार मंजूर अब्बासी की मौत हो गई। उसमें कहा गया कि गोलीबारी में दो लड़कियां और एक महिला समेत चार नागरिक घायल हो गए।
बयान में कहा गया, ‘‘पाकिस्तानी सेना के जवानों ने भारतीय गोलीबारी का प्रभावी ढंग से जवाब दिया और उन चौकियों को निशाना बनाया, जहां से गोलीबारी शुरू हुई थी।’’