लाइव न्यूज़ :

पद्मावती के पक्ष में आए पूर्व सेंसर प्रमुख निहलानी, कहा- चुनाव के लिए सीबीएफसी ने लटकाई थी फिल्म

By पल्लवी कुमारी | Updated: December 30, 2017 18:01 IST

पद्मावती को 26 कट्स, सुझाव के साथ सेंसर बोर्ड ने शनिवार (30 दिसंबर) U/A सर्टिफिकेट दिया।

Open in App

संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावती को शनिवार (30 दिसंबर) को सीबीएफसी से हरी झंडी मिलने पर बोर्ड के पूर्व प्रमुख पहलाज निहलानी ने कहा कि फिल्म वोटबैंक की राजनीति का शिकार हुई है। सेंसर बोर्ड की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए निहलानी ने कहा कि ये काम सेंसर बोर्ड को पहले ही करना चाहिए था जिससे इसके निर्माताओं को घाटा नहीं होता। निहलानी ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा कि इतने विवाद के बाद पद्मवती को मंजूरी देने का कोई तुक समझ में नहीं आता। उन्होंने कहा कि सेंसर बोर्ड  ने फिल्म को जानबूझकर अटका कर रखा ताकि कुछ राज्यों के चुनाव बीत जाएं। 

निहालानी ने यह भी कहा कि सेंसर बोर्ड ने फिल्म में जितने भी कट्स लगाए हैं उससे फिल्म के प्रोड्यूसर को भारी नुकसान का समाना करना पड़ा। अगर यही काम बोर्ड पहले कर लेती तो फिल्ममेकर को इतना नुकसान नहीं होता। फिल्म को रिलीज की अनुमति नहीं देने के लिए  मंत्रालय भी सेंसर बोर्ड पर दबाव बना रही थी।

सेंसर बोर्ड ने 28 दिसंबर को हुई एक रिव्यू कमेटी को फिल्म दिखाने के बाद इसे यूए सर्टिफिकेट देने का फैसला लिया। सेंसर बोर्ड ने रिव्यू कमेटी की कुछ आपत्तियों को मान लिया है। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार फिल्म का नाम बदलना पड़ सकता है और शायद इसे 'पद्दामवत' नाम से रिलीज किया जा सकता है। 

पद्मावत  मलिक मोहम्मद जायसी का अवधी में लिखा महाकाव्य है। पद्मावत में दिल्ली के सुल्तान अल्लाहुद्दीन खिलजी द्वारा चित्तौड़ के राजा रतन सिंह की पत्नी रानी पद्मावती को हासिल करने के लिए किए गए युद्ध की कहानी है। इस कहानी का कोई ऐतिहासिक प्रमाण नहीं है। जायसी ने खिलजी की मौत के करीब 200 साल के बाद पद्मावत की रचना की थी। फिल्म में रानी पद्मावती का किरदार एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण निभा रही हैं। इसके अलावा रणवीर सिंह खिलजी और शाहिद कपूर राजा रतन सिंह का रोल कर रहे हैं। 

टॅग्स :पद्मावतीसंजय लीला भंसालीSanjay Leela Bhansali
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीकरणी सेना ने दी तोड़फोड़ की धमकी, कहा- सेंसर ने अंडरवर्ल्ड के दबाव में दी पद्मावती को मंजूरी

बॉलीवुड चुस्कीCBFC ने दी पद्मावती को हरी झंडी, इस नए टाइटल के साथ फिल्म हो सकती है रिलीज

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप