नया भारत किसी को छेड़ता नहीं, छेड़ा तो छोड़ेगा भी नहीं?, सीएम योगी बोले-उत्तर प्रदेश को माफिया, अराजकता और दंगों से मुक्त किया
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 26, 2025 17:33 IST2025-04-26T16:57:10+5:302025-04-26T17:33:11+5:30
Pahalgam terrorist attack: योगी आदित्यनाथ ने लखीमपुर खीरी जिले में शारदा नदी के प्रवाह नियंत्रित करने के कार्य (चैनलाइजेशन) का निरीक्षण और पलिया में जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को अनुदान वितरण के बाद एक समारोह को संबोधित कर रहे थे।

photo-ani
लखनऊः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादी हमले में मारे गये पर्यटकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शनिवार को चेतावनी दी कि यह नया भारत किसी को छेड़ता नहीं, लेकिन किसी ने छेड़ा तो उसे छोड़ेगा भी नहीं। योगी आदित्यनाथ ने लखीमपुर खीरी जिले में शारदा नदी के प्रवाह नियंत्रित करने के कार्य (चैनलाइजेशन) का निरीक्षण और पलिया में जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को अनुदान वितरण के बाद एक समारोह को संबोधित कर रहे थे।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में नया भारत किसी को छेड़ता नहीं, लेकिन अगर किसी ने छेड़ा, तब उसको छोड़ेगा भी नहीं... pic.twitter.com/Y8oWw076yY
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) April 26, 2025
चाहे वह बाढ़ की समस्या हो या बीमारी की समस्या का स्थाई समाधान...
आज 'नया उत्तर प्रदेश'; इन समस्याओं का बखूबी समाधान करने के लिए आगे बढ़ा है... pic.twitter.com/R6eY9CjtRo— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) April 26, 2025
मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन की शुरुआत में पहलगाम में भारत के पर्यटकों पर आतंकवादी हमले की निंदा करते हुए उत्तर प्रदेश के लोगों की ओर से अपनी संवेदना व्यक्त की और दिवंगत आत्माओं के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की। योगी ने कहा, ‘‘सभ्य समाज में आतंकवाद और अराजकता के लिए कोई जगह नहीं हो सकती।
डबल इंजन सरकार की शीर्ष प्राथमिकता में अन्नदाता किसान हैं, युवा हैं और हमारी बहन-बेटियां भी हैं... pic.twitter.com/F4DbdYio5W
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) April 26, 2025
समाजवादी पार्टी क्रूर औरंगजेब का, बाबर का महिमामंडन करती है...
समाजवादी पार्टी के मुखिया जिन्ना का महिमामंडन कर रहे थे... pic.twitter.com/0jkM2cXUdZ— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) April 26, 2025
भारत सरकार का सुरक्षा, सेवा और सुशासन का मॉडल विकास, गरीब कल्याण और सभी की सुरक्षा पर आधारित है लेकिन अगर कोई सुरक्षा में सेंध लगाने का दुस्साहस करेगा तो कतई बर्दाश्त नहीं करने की नीति (जीरो टॉलरेंस) के तहत उसे उसी की ही भाषा में जवाब दिया जाएगा।’’
मैं आपको इस बात के लिए आश्वस्त करता हूं-
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) April 26, 2025
पैसा पहले किसान के पास जाएगा, तब चीनी मिल मालिक के पास जाएगा… pic.twitter.com/mSBx3pBPAz
जनपद लखीमपुर खीरी के पलिया क्षेत्र में आज बाढ़ नियंत्रण की अभिनव पहल शारदा नदी के चैनलाइजेशन कार्य का निरीक्षण किया।
इसके साथ ही विभिन्न जन-कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को अनुदान, ऋण तथा आवास एवं ट्रैक्टर की चाबी का वितरण भी किया गया।
डबल इंजन सरकार में लखीमपुर खीरी विकास… pic.twitter.com/LpNcGRsvmN— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) April 26, 2025
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए योगी ने कहा, ‘‘यह नया भारत किसी को छेड़ता नहीं, लेकिन किसी ने छेड़ा तो उसे छोड़ेगा भी नहीं।’’ योगी ने कहा, ‘‘आज कतई बर्दाश्त नहीं करने की नीति के तहत मोदी जी के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश को माफिया, अराजकता और दंगों से मुक्त किया। उत्तर प्रदेश को देश की अग्रणी व्यवस्था में लाकर खड़ा कर दिया।’’
जैसे ही नदी को चैनेलाइज करने में हमें पूरी सफलता प्राप्त होगी...
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) April 26, 2025
ढाई लाख की आबादी बाढ़ से राहत महसूस करेगी... pic.twitter.com/444Q251LyL
मुख्यमंत्री ने पलिया और निघासन क्षेत्र के बाढ़ पीड़ितों को भरोसा दिया कि उन्हें इस समस्या से मुक्ति दिलाई जाएगी। समारोह को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की सराहना करते हुए भरोसा दिलाया कि उनके रहते हर समस्या का समाधान होगा।
भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय विधायक रोमी साहनी ने भी योगी आदित्यनाथ के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करते हुए क्षेत्रीय समस्याओं के समाधान की मांग की। समारोह में लखीमपुर खीरी जिले के प्रभारी मंत्री नितिन अग्रवाल भी मौजूद थे।