पद्म अवॉर्ड्स का ऐलान, इस बार तीनों कैटेगरी में 85 लोगों को मिलेगा ये सम्मान

By भारती द्विवेदी | Published: January 25, 2018 10:07 PM2018-01-25T22:07:37+5:302018-01-26T16:36:38+5:30

बिहार की लोक गायिका शारदा सिन्हा और क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी को पद्मभूषण सम्मान।

Padma awards decided, 85 will be rewarded in 3 categories. | पद्म अवॉर्ड्स का ऐलान, इस बार तीनों कैटेगरी में 85 लोगों को मिलेगा ये सम्मान

पद्म अवॉर्ड्स का ऐलान, इस बार तीनों कैटेगरी में 85 लोगों को मिलेगा ये सम्मान

केंद्र सरकार ने पद्म पुरस्कार का ऐलान कर दिया है। हर साल की तरह इस बार भी 26 जनवरी से एक दिन पहले देश के पद्म पुरस्कार का ऐलान किया गया है। कला, साहित्य, शिक्षा, चिकित्सा, खेल, विज्ञान के अलावा और भी अलग क्षेत्रों के लिए मिलने वाला ये पुरस्कार, इस बार 85 लोगों को दिया गया है। जिसमें से 3 को पद्म विभूषण, 9 को पद्मभूषण और 73 लोगों को पद्मश्री मिला है।

न्यूज एजेंसी एएनआई ने पद्म अवॉर्ड्स मिलने वाले सारे विजेताओं के नाम की लिस्ट निकाली है, जो इस प्रकार है-

पद्म विभूषण


पद्मभूषण


 

पद्मश्री

अरविंद गुप्ता- लिटरेचर एंड एजुकेशन (अफोर्डेबल एजुकेशन), लक्ष्मीकुट्टी- मेडिसीन (सर्पदंश), भज्जूश्याम- आर्ट (पेंटिंग-गोंड आर्ट), सुधाशुं बिस्वास- सोशल सर्विस, एमआर राजगोपाल- मेडिसीन (पैलीएटिव केयर), मुरलीकांत पाटेकर को खेल के लिए ये अवॉर्ड दिया गया है।


वहीं राजगोपाल वासुदेवन-साइंस एंड इंजीनियरिंग (इनोवेशन), सुहासिनी मिस्त्री- सोशल वर्क, विजयलक्ष्मी नवनीताकृष्णन- लिटरेचर एंड एजुकेशन (अफोर्डेबल एजुकेशन), सुलागट्टी नारासम्मा- मेडिसीन, येशी ढोदेन- मेडिसीन को ये अवॉर्ड दिया गया है।


रानी और अभय बांग- मेडिसिन (अफोर्डेबल हेल्थकेयर), लेंटिना ठक्कर- सोशल वर्क (सर्विस), रोमुलुस वीटाकेर- वाइल्डलाइफ कंजर्वेशन, संपत रामटेके- सोशल वर्क, संदुक रुइत- मेडिसिन (नेत्र विज्ञान)


इस बार पद्म अवॉर्ड्स के लिए 15 हजार से अधिक लोगों ने आवेदन दिया था। जिसमें से 85 लोगों के लिए पद्म अवॉर्ड के तीनों (पद्मश्री, पद्मभूषण और पद्मविभूषण) के लिए चुना गया है।

Web Title: Padma awards decided, 85 will be rewarded in 3 categories.

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे