73 व्यक्तियों को पद्म पुरस्कार, जानिए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने किसे-किसे दिए अवॉर्ड, यहां देखें लिस्ट
By भाषा | Published: November 8, 2021 06:02 PM2021-11-08T18:02:32+5:302021-11-08T18:05:03+5:30
पुरस्कारों में चार पद्म विभूषण, आठ पद्म भूषण और 61 पद्म श्री शामिल हैं। ये पुरस्कार वर्ष 2020 के लिए दिये गये हैं।
नई दिल्लीः राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सोमवार को यहां राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में 73 व्यक्तियों को पद्म पुरस्कार प्रदान किए जिनमें से कुछ मरणोपरांत भी दिए गए।
राष्ट्रपति कार्यालय से जारी बयान में इसकी जानकारी दी गयी है। बयान में कहा गया है कि इन पुरस्कारों में चार पद्म विभूषण, आठ पद्म भूषण और 61 पद्म श्री शामिल हैं। इसके अनुसार ये पुरस्कार वर्ष 2020 के लिए दिये गये हैं।
Prime Minister Narendra Modi interacts with the awardees during the #PadmaAwards2020 at Rashtrapati Bhavan, earlier today. pic.twitter.com/5bt6Xq6PYM
— ANI (@ANI) November 8, 2021
उल्लेखनीय है कि पद्म पुरस्कार तीन श्रेणियों में दिए जाते हैं - पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री। इन पुरस्कारों की घोषणा हर साल गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर की जाती है। पद्म विभूषण असाधारण और विशिष्ट सेवा के लिए, पद्म भूषण उच्च क्रम की विशिष्ट सेवा के लिए और पद्म श्री किसी भी क्षेत्र में विशिष्ट सेवा के लिए प्रदान किया जाता है।
President Ram Nath Kovind, Vice President M. Venkaiah Naidu and Prime Minister Narendra Modi with the Padma awardees at Rashtrapati Bhavan
— ANI (@ANI) November 8, 2021
(Photo source: Rashtrapati Bhavan) pic.twitter.com/ttorJHNGbp
पद्म विभूषण से सम्मानितः
पूर्व केंद्रीय मंत्री जॉर्ज फर्नांडीस (मरणोपरांत)
अरुण जेटली (मरणोपरांत)
सुषमा स्वराज (मरणोपरांत)
हिंदुस्तानी शास्त्रीय तथा अर्द्ध शास्त्रीय गायक पंडित छन्नूलाल मिश्रा।
राष्ट्रपति ने सार्वजनिक मामलों के लिए पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली (मरणोपरांत) को पद्म विभूषण प्रदान किया। यह पुरस्कार जेटली की पत्नी ने प्राप्त किया। इसके अनुसार कोविंद ने सार्वजनिक मामलों के लिए पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज (मरणोपरांत) को भी पद्म विभूषण प्रदान किया और यह पुरस्कार स्वराज की बेटी ने ग्रहण किया।
Delhi | Former Defence Minister Manohar Parrikar awarded the Padma Bhushan posthumously. The award was received by his son Utpal Parrikar. pic.twitter.com/eFYg9sLRLg
— ANI (@ANI) November 8, 2021
बयान में कहा गया है कि राष्ट्रपति ने बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु, सामाजिक कार्य के लिए डॉ अनिल प्रकाश जोशी, सार्वजनिक मामलों के लिए डॉ एस सी जमीर और आध्यात्मिकता के लिए मुमताज अली को पद्म भूषण पुरस्कार प्रदान किए।
Delhi | Anand Mahindra, the chairman of Mahindra Group, conferred with the Padma Bhushan award by President Ram Nath Kovind pic.twitter.com/CSirzT6H1Y
— ANI (@ANI) November 8, 2021
उन्होंने संथाली भाषा की प्रसिद्ध साहित्यकार दमयंती बेशरा, टेलीविजन और फिल्म अभिनेत्री सरिता जोशी, संगीतकार अदनान सामी खान और अभिनेत्री तथा फिल्म निर्माता कंगना रनौत को पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया।
Harekala Hajabba, a fruit-vendor from Karnataka's Mangaluru, who built a school in his village from his earnings, was conferred with the Padma Shri award today pic.twitter.com/t0lOdiOQpd
— ANI (@ANI) November 8, 2021
इसमें कहा गया है कि राष्ट्रपति ने भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी और नई दिल्ली में भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद, महामारी विज्ञान और संचारी रोग विभाग के प्रमुख डॉ रमन गंगाखेडकर को भी पद्मश्री प्रदान किया। बयान में कहा गया है कि उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह एवं अन्य गणमान्य लोग इस समारोह में उपस्थित थे।