Padampur Assembly by-election 2022: बीजद, भाजपा और कांग्रेस उम्मीदवारों के नामांकन पत्र वैध, 11 प्रत्याशी चुनावी मैदान में, जानें समीकरण

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: November 19, 2022 04:40 PM2022-11-19T16:40:07+5:302022-11-19T16:41:19+5:30

Padampur Assembly by-election 2022: विधायक बिजय रंजन सिंह बरिहा का तीन अक्टूबर को निधन होने के कारण इस सीट पर उपचुनाव कराया जा रहा है।

Padampur Assembly by-election 2022 Nomination papers BJD, BJP and Congress candidates valid 11 candidates fray know equation | Padampur Assembly by-election 2022: बीजद, भाजपा और कांग्रेस उम्मीदवारों के नामांकन पत्र वैध, 11 प्रत्याशी चुनावी मैदान में, जानें समीकरण

आठ निर्दलीय समेत 13 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया था।

Highlightsनामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 21 नवंबर है।आठ निर्दलीय समेत 13 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया था।वर्षा सिंह बरिहा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक वरिष्ठ नेता की पुत्रवधू भी हैं।

भुवनेश्वरः ओडिशा में पांच दिसंबर को होने वाले पदमपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन पत्रों की जांच के दौरान दो निर्दलीय प्रत्याशियों के पर्चों को रद्द कर दिया गया जबकि बीजू जनता दल (बीजद), भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस के उम्मीदवारों के नामांकन पत्र वैध पाए गए।

 

 

पदमपुर उपुनाव के रिर्टिंग अधिकारी त्रिलोचन पात्रा ने कहा कि जांच के दौरान दो निर्दलीय प्रत्याशियों-जयंता थापा और देबव्रत सुनाई के नामांकन पत्रों को रद्द कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि 11 अन्य के नामांकन पत्र वैध पाए गए हैं। पर्चा भरने के अंतिम दिन बृहस्पतिवार को आठ निर्दलीय समेत 13 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया था।

पूर्व विधायक प्रदीप पुरोहित और सत्य भूषण साहू ने क्रमश: भाजपा और कांग्रेस के उम्मीदवार के रूप में अपना पर्चा दाखिल किया है, वहीं दिवंगत बिजय रंजन सिंह बरिहा की बेटी बर्षा सिंह बरिहा ने बीजद उम्मीदवार के रूप में नामांकन पत्र दाखिल किया है। विधायक बिजय रंजन सिंह बरिहा का तीन अक्टूबर को निधन होने के कारण इस सीट पर उपचुनाव कराया जा रहा है।

ओडिशा में सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (बीजद) ने दिवंगत विधायक बिजय रंजन सिंह बरिहा की बड़ी बेटी वर्षा सिंह बरिहा को बारगढ़ जिले के पद्मपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए पांच दिसंबर को होने वाले उपचुनाव में पार्टी का उम्मीदवार बनाया है। वर्षा सिंह बरिहा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक वरिष्ठ नेता की पुत्रवधू भी हैं।

ओडिशा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एस. के. लोहानी की अध्यक्षता में एक सर्वदलीय बैठक में फैसला किया गया कि पद्मपुर में मतदान पांच दिसंबर को सुबह सात बजे से शाम चार बजे तक होगा क्योंकि यह इलाका माओवादी है। इसके नतीजे आठ दिसंबर को घोषित किए जाने हैं। नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 17 नवंबर है जबकि नामांकन पत्रों की जांच 18 नवंबर को होगी।

Web Title: Padampur Assembly by-election 2022 Nomination papers BJD, BJP and Congress candidates valid 11 candidates fray know equation

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे