लाइव न्यूज़ :

चिदंबरम जमानत के बाद पहली बार पहुंचे संसद, प्याज के बढ़ते दामों पर कांग्रेस नेताओं के साथ किया प्रदर्शन

By विनीत कुमार | Updated: December 5, 2019 11:08 IST

जेल से बाहर आने के बाद चिदंबरम ने बुधवार शाम कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी से भी मुलाकात की और कहा कि वह जेल से बाहर निकलकर खुश हैं। चिदंबरम आज कांग्रेस मुख्यालय में पहली बार संवाददाता सम्मेलन को भी संबोधित करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देआईएनएक्स मीडिया केस में जमानत के बाद पहली बार संसद पहुंचे चिदंबरमप्याज के बढ़ते दाम पर केंद्र सरकार पर किया हमला, संसद परिसर में प्रदर्शन में लिया हिस्सा

कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम आईएनएक्स मीडिया केस में सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत के बाद गुरुवार को पहली बार संसद भवन पहुंचे। इसके बाद चिदंबरम ने संसद भवन के परिसर में कांग्रेस नेताओं के साथ प्याज के बढ़ते दामों के खिलाफ प्रदर्शन में भी हिस्सा लिया। 106 दिन दिल्ली के तिहाड़ जेल में रहे चिदंबरम को सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को आईएनएक्स मीडिया केस में जमानत दी थी। इसके बाद वे बुधवार शाम उनकी जेल से रिहाई हो सकी थी।

 

जेल से बाहर आने के बाद चिदंबरम ने बुधवार शाम कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की और कहा कि वह जेल से बाहर निकलकर खुश हैं। चिदंबरम बुधवार शाम ही तिहाड़ जेल से बाहर आए। जेल से बाहर आने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया और उनके समर्थन में नारेबाजी की। सूत्रों के मुताबिक चिदंबरम के सोनिया से मिलने के दौरान उनके पुत्र कार्ति चिदंबरम भी साथ थे। 

जेल से बाहर आने के बाद चिदंबरम आज कांग्रेस मुख्यालय में पहली बार संवाददाता सम्मेलन को भी संबोधित करेंगे। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस आर. भानुमति की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय पीठ ने बुधवार को 74 वर्षीय पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री को जमानत दी। सीबीआई ने 21 अगस्त को आईएनएक्स मीडिया धनशोधन मामले में उन्हें गिरफ्तार किया था। प्रवर्तन निदेशालय ने धनशोधन मामले में 16 अक्टूबर को उन्हें गिरफ्तार किया था।

टॅग्स :पी चिदंबरमसंसद शीतकालीन सत्रकांग्रेसराज्य सभासोनिया गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं