लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के सिविल लाइन्स में गड्ढे में गिरा ऑक्सीजन टैंकर, जा रहा था अस्पताल

By भाषा | Updated: May 12, 2021 20:14 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 मई उत्तरी दिल्ली के सिविल लाइन्स इलाके में एक ऑक्सीजन टैंकर अस्पताल जाते वक्त सड़क किनारे बने गड्ढे में गिरकर पलट गया।

पुलिस ने बुधवार को बताया कि यह घटना मंगलवार देर रात की है।

पुलिस ने बताया कि आउटर रिंग रोड पर स्वामी नारायण मंदिर के पास लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) द्वारा यह टैंकर गड्ढे में पड़ा मिला जब विभाग के कर्मी कुछ निर्माण कार्य के लिए घटनास्थल पर पहुंचे थे।

पुलिस उपायुक्त (उत्तर) एंटो अल्फोंस ने कहा, “तत्काल, यातायात पुलिस से एक क्रेन और स्थानीय पुलिस द्वारा एक हाइड्रोलिक क्रेन का प्रबंध कर मौके पर भेजा गया। पूछताछ पर, टैंकर के चालक राजू ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से नींद पूरी न होने की वजह से उसकी आंख लग गई और उसने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया।”

अल्फोंस ने बताया, “उसने बताया कि तीरथ राम अस्पताल में ऑक्सीजन आपूर्ति भरने के बाद वह कड़कड़ी मोड़ पर स्थित शांति मुकुंद अस्पताल की ओर जा रहा था।”

उन्होंने बताया कि मामला कोविड-19 मरीजों के लिए जरूरी ऑक्सीजन आपूर्ति से संबंधित था, इसलिए राहत अभियान शुरू कर करीब एक घंटे के भीतर क्रेनों ने टैंकर को गड्ढे से निकाल लिया।

डीसीपी ने बताया कि इस बीच, शांति मुकुंद अस्पताल में मरीजों के लिए ऑक्सीजन आपूर्ति का प्रबंध लोनेक्स कंपनी की मदद से किया गया और एक टैंकर को भी मूलचंद अस्पताल से मार्ग परिवर्तित कर शांति मुकुंद अस्पताल भेजा गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो