लाइव न्यूज़ :

टीएमसी विधायक जाकिर हुसैन से 10 करोड़ रुपये से अधिक की नकदी बरामद, आयकर विभाग ने किया जब्त

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 12, 2023 21:44 IST

तृणमूल कांग्रेस के नेता एवं पश्चिम बंगाल के मंत्री फरहाद हाकिम ने कहा कि पार्टी इस मुद्दे पर कोई टिप्पणी नहीं करेगी। उन्होंने एक सवाल के जवाब में पत्रकारों से कहा, यह पूरी तरह से एक तकनीकी मामला है।

Open in App
ठळक मुद्देटीएमसी विधायक एवं व्यवसायी हुसैन ने छापेमारी को लेकर कोई आपत्ति नहीं कीउन्होंने, उनके परिवार के सदस्यों और कर्मचारियों ने आयकर विभाग की कार्रवाई में सहयोग कियाटीएमसी नेता एवं पश्चिम बंगाल के मंत्री फरहाद हाकिम ने कहा पार्टी इस मुद्दे पर कोई टिप्पणी नहीं करेगी

कोलकाता: आयकर विभाग ने मुर्शिदाबाद, कोलकाता शहर और राष्ट्रीय राजधानी में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) विधायक एवं पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री जाकिर हुसैन के कार्यालयों और आवास परिसरों से भारी मात्रा में करेंसी नोट जब्त किए हैं। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि छापेमारी बुधवार शाम से बृहस्पतिवार की सुबह तक की गई। टीएमसी विधायक एवं व्यवसायी हुसैन ने छापेमारी को लेकर कोई आपत्ति नहीं की। 

उन्होंने, उनके परिवार के सदस्यों और कर्मचारियों ने आयकर विभाग की कार्रवाई में सहयोग किया। अधिकारी ने बताया कि छापेमारी के दौरान मुर्शिदाबाद, कोलकाता और साथ ही दिल्ली में हुसैन के आवास और कार्यालय परिसरों से भारी मात्रा में करेंसी नोट बरामद किये गये। उन्होंने कहा, ‘‘हम हुसैन के स्वामित्व वाले विभिन्न परिसरों में की गई छापेमारी में बरामद धनराशि की गणना कर रहे हैं।’’ 

आयकर विभाग की इस कार्रवाई के संबंध में प्रतिक्रिया के लिए अभी हुसैन से संपर्क नहीं हो सका है। तृणमूल कांग्रेस के नेता एवं पश्चिम बंगाल के मंत्री फरहाद हाकिम ने कहा कि पार्टी इस मुद्दे पर कोई टिप्पणी नहीं करेगी। उन्होंने एक सवाल के जवाब में पत्रकारों से कहा, ‘‘यह पूरी तरह से एक तकनीकी मामला है। हमें इस संबंध में कुछ नहीं कहना है। यह ध्यान में रखा जाना चाहिए कि हुसैन वर्षों से एक संपन्न व्यापारी हैं और कई लोगों को रोजगार देते हैं।’’ 

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता राहुल सिन्हा ने कहा कि हाल के दिनों में टीएमसी नेताओं और उनके सहयोगियों के आवास परिसरों पर छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में धन बरामद हो रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘टीएमसी क्या फिर से खुद को बेगुनाह बताएगी और आरोप लगाएगी कि उसे केंद्रीय एजेंसियों ने फंसाया है? क्या टीएमसी आरोप लगाएगी कि उसे बदनाम किया जा रहा है? राज्य की जनता सब देख रही है।’’ 

टीएमसी के पूर्व महासचिव पार्थ चटर्जी के एक सहयोगी के अपार्टमेंट से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा भारी मात्रा में करेंसी नोट जब्त किए गए थे। भाजपा पर पलटवार करते हुए टीएमसी के राज्यसभा सदस्य शांतनु सेन ने सवाल किया कि भाजपा नेताओं की संपत्तियों पर इसी तरह की छापेमारी क्यों नहीं की जा रही है? 

उन्होंने कहा, ‘‘केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) और ईडी के छापों से बचने के लिए टीएमसी से भाजपा में शामिल होने वाले नेताओं को क्यों बख्शा जा रहा है? कानून को अपना काम करना चाहिए। हुसैन एक व्यापारी हैं। क्या भाजपा में कोई व्यापारी नहीं है?’’

(कॉपी भाषा एजेंसी)

टॅग्स :टीएमसीकोलकाताआयकरBJPममता बनर्जी
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर