लाइव न्यूज़ :

सीएपीएफ की कैंटीन में नहीं बेची जाएगी जगुआर और यूरेका फोर्ब्स जैसी कंपनियों की 1 हजार से अधिक गैर स्वदेशी उत्पाद

By सुमित राय | Updated: June 1, 2020 16:08 IST

सीएपीएफ की कैंटीन में आज से जगुआर, यूरेका फोर्ब्स और एचयूएल (खाद्य) के एक हजार से ज्यादा गैर स्वदेशी उत्पादों की बिक्री नहीं की जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्रीय पुलिस कल्याण भंडार की कैंटीनों में अब केवल मेड इन इंडिया सामान ही बेचे जाएंगे।कैंटीनों का इस्तेमाल 10 लाख कर्मियों के लगभग 50 लाख परिवार के सदस्य करते हैं।

केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) की कैंटीनों में अब डाबर, वीआईपी इंडस्ट्रीज, यूरेका फोर्ब्स, जकुआर, एचयूएल (फूड्स), नेस्ले इंडिया जैसी कंपनियों द्वारा निर्मित एक हजार से अधिक उत्पादों को सोमवार से सीएपीएफ कैंटीन में नहीं बेचा जाएगा, क्योंकि वे 'स्वदेशी' नहीं हैं या या फिर इन्हें पूरी तरह आयातित उत्पादों से बनाया जाता है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने साफ कहा है कि केंद्रीय पुलिस कल्याण भंडार (KPKB) की कैंटीनों में अब केवल मेड इन इंडिया सामान ही बेचे जाएंगे।

एक अधिकारी ने बताया कि विक्टोरिनोक्स इंडिया, सैमसंग इंडिया के कई उत्पादों को भी सीएपीएफ कैंटीन से हटाया गया है। इसके अलावा, फेरेरो रोशेर, रेड बुल, विक्टोरिनोक्स, सफिलो (पोलेरॉइड, कैमेरा) जैसे उत्पादों का आयात करने वाली सात कंपनियों को डी-लिस्ट कर दिया गया है।

सीएपीएफ कैंटीनों में अब संबंधित उत्पादों की बिक्री न होने की बात एक सरकारी आदेश में कही गई है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 13 मई को घोषणा की थी कि घरेलू उद्योगों को बढ़ावा देने के प्रयास के तहत देशभर में सीएपीएफ की 1,700 से अधिक कैंटीनों में एक जून से केवल स्वदेशी उत्पादों की बिक्री ही होगी।

आदेश में कहा गया है कि जो चीजें "पूरी तरह से आयातित उत्पादों" से बनाई जाती हैं, उन्हें सोमवार से केंद्रीय पुलिस कल्याण भंडार या सीपीएफ कैंटीनों की सूची से हटाया जा रहा है। कुछ खास उत्पादों में आयातित सामान का इस्तेमाल करने वाली और सूची से बाहर हुई कंपनियों में ब्लू स्टार लिमिटेड, बोरोसिल ग्लास वर्क्स लिमिटेड, कोलगेट पामोलिव इंडिया लिमिटेड, डाबर इंडिया लिमिटेड, वीआईपी इंडस्ट्रीज, यूरेका फोर्ब्स, जकुआर, एचयूएल (फूड्स), नेस्ले इंडिया और अन्य शामिल हैं।

आदेश में कहा गया है कि गैर स्वदेशी वस्तुओं को खारिज या सूची से बाहर "पूरी तरह कंपनियों द्वारा उपलब्ध कराई गई सूचना के आधार" पर किया गया है। सीएपीएफ कैंटीनों का सालाना तौर पर 2,800 करोड़ रुपये का अनुमानित कारोबार है। ये कैंटीन लगभग 10 लाख कर्मियों वाले बलों के 50 लाख परिजनों को विभिन्न सामान बेचती हैं। केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के कर्मी आंतरिक सुरक्षा से लेकर सीमा रक्षा तक का दायित्व निभाते हैं।

बता दें कि कुछ दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आर्थिक पैकेज का ऐलान करते हुए स्वदेशी पर जोर देने की अपील की थी। अब केंद्रीय गृह मंत्रालय ने साफ कर दिया है कि केंद्रीय पुलिस कल्याण भंडार की कैंटीन में केवल स्वदेशी सामान ही बेचे जाएंगे।

टॅग्स :गृह मंत्रालय
Open in App

संबंधित खबरें

भारत30-34 साल के करियर में केवल एक ही पदोन्नति?, सीआईएसएफ के 500 से अधिक निरीक्षकों ने “निष्पक्ष” कैडर समीक्षा की मांग की

भारतवंदे मातरम के लिए सरकार ने जारी की नई गाइडलाइंस, हर किसी को पालन करना अनिवार्य; जानें

भारतजनगणना 2027ः पहला चरण एक अप्रैल से 30 सितंबर के बीच, गृह मंत्रालय ने कहा-फरवरी 2027 में आबादी की गणना

भारतकांस्टेबल भर्ती में पूर्व अग्निवीरों का कोटा 10 से बढ़ाकर 50 फीसदी, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बीएसएफ परीक्षा में की घोषणा, आयु सीमा में 5 साल तक की छूट

भारतNowgam Police Station Blast: नौगाम थाने में कैसे हुआ ब्लास्ट? गृह मंत्रालय ने दिए जांच के आदेश

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव