लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश की जेल में मुस्लिम युवकों की दाढ़ी काटने के विवाद में ओवैसी की एंट्री, कहा- यहां 7 फीसदी मुस्लिम आबादी है लेकिन 14 फीसदी मुकदमे

By रुस्तम राणा | Updated: September 19, 2022 22:14 IST

एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने सोमवार को कहा, मप्र में धारा 151 के तहत गिरफ्तार 5 युवकों की जबरन दाढ़ी हटाना हिरासत में प्रताड़ना और अनुच्छेद 25 का उल्लंघन है।

Open in App
ठळक मुद्देओवैसी ने कहा- धारा 151 के तहत गिरफ्तार 5 युवकों की जबरन दाढ़ी हटाना अनुच्छेद 25 का उल्लंघनआंकड़े देते हुए बोले- राज्य में 7 प्रतिशत मुस्लिम आबादी में से, 14 फीसदी मुकदमे मुस्लिमों पर AIMIM सांसद ने भाजपा हुकूमत पर लगाया मुसलमानों के साथ भेदभाव करने का आरोप

हैदराबाद: मध्यप्रदेश में राजगढ़ जिला जेल में मुस्लिम युवकों की जबरन दाढ़ी काटे जाने पर उपजे विवाद में अब एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी की एंट्री हो चुकी है। एआईएमआईएम प्रमुख ने सोमवार को कहा, मप्र में धारा 151 के तहत गिरफ्तार 5 युवकों की जबरन दाढ़ी हटाना हिरासत में प्रताड़ना और अनुच्छेद 25 का उल्लंघन है।

उन्होंने कहा, राज्य में 7 प्रतिशत मुस्लिम आबादी में से, मुकदमे के तहत 14 फीसदी मुस्लिमों पर है। उन्होंने कहा, राज्य में 56 प्रतिशत मुस्लिम बंदी हैं। यह मुसलमानों के प्रति भेदभावपूर्ण है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर निशाना साधते हुए ओवैसी ने कहा, ये साफ दिखता है कि भाजपा की हुकूमत वहां पर मुसलमानों के साथ भेदभाव कर रही है।

यहां एआईएमआईएम सांसद ने सवाल करते हुए पूछा कि क्या भारत सरकार घोषणा करेगी कि हम अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संधियों में विश्वास नहीं करते? उन्होंने कहा, भाजपा खुलकर कह दे कि हम धर्मनिरपेक्षता, बहुलवाद और विविधता को नहीं मानते हैं। 

गौरतलब है कि बीते 13 सितंबर को जीरापुर के वार्ड 14 निवासी कलीम खां को धारा 151 के तहत राजगढ़ जेल में बंद किया गया था। कलीम का आरोप है कि अगले दिन सुबह जेलर निरीक्षण करने आए तो दाढ़ी देखकर भड़क गए और जबरदस्ती दाढ़ी कटवा दी। कलीम ने आरोप लगाया कि जेलर ने उसे पाकिस्तानी कहा और अभद्रता भी की। 

टॅग्स :असदुद्दीन ओवैसीएआईएमआईएमMadhya PradeshBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों