जरूरतमंद को सामाजिक सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध हमारी सरकार: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत

By धीरेंद्र जैन | Published: December 3, 2019 01:32 AM2019-12-03T01:32:51+5:302019-12-03T01:32:51+5:30

अशोक गहलोत गोविंददेव जी मंदिर में ट्रस्ट की ओर से सरकारी संस्कृत विद्यालयों के विद्यार्थियों को निशुल्क गर्म वस्त्र वितरित कर कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे

Our government committed to social security to the needy: Chief Minister Ashok Gehlot | जरूरतमंद को सामाजिक सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध हमारी सरकार: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत

जरूरतमंद को सामाजिक सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध हमारी सरकार: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत

Highlightsमुख्यमंत्री ने कहा कि संस्कृत देववाणी है और राजस्थान में संस्कृत के उच्च कोटि के विद्वान हुए हैं। राज्य सरकार ने प्रदेश में संस्कृत को बढ़ावा देने के लिए सदैव प्रयास किए हैं।

 मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि सामाजिक सुरक्षा जरूरतमंद व्यक्ति का अधिकार है। राज्य सरकार प्रत्येक पात्र व्यक्ति को सामाजिक सुरक्षा देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि यूपीए सरकार ने देश में शिक्षा का अधिकार, रोजगार का अधिकार, खाद्य सुरक्षा का अधिकार देकर इस दिशा में कदम बढ़ाया था। हमारा प्रयास है कि प्रदेश में लोगों को स्वास्थ्य का अधिकार भी मिले।

अशोक गहलोत  गोविंददेव जी मंदिर में ट्रस्ट की ओर से सरकारी संस्कृत विद्यालयों के विद्यार्थियों को निशुल्क गर्म वस्त्र वितरित कर कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से पूरे समाज को मानव सेवा की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि मंदिर ट्रस्ट सहित अन्य सेवाभावी संस्थाएं सामाजिक सरोकारों से जुडें ऐसे कार्यक्रम बडे स्तर पर आयोजित करें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि संस्कृत देववाणी है और राजस्थान में संस्कृत के उच्च कोटि के विद्वान हुए हैं। राज्य सरकार ने प्रदेश में संस्कृत को बढ़ावा देने के लिए सदैव प्रयास किए हैं। मुख्यमंत्री के रूप में मेरे पहले कार्यकाल में हमारी सरकार ने जयपुर में संस्कृत विश्वविद्यालय की स्थापना की थी। वर्तमान में प्रदेश में करीब 2 लाख विद्यार्थी संस्कृत विषय का अध्ययन कर रहे हैं।

उन्होंनेे कहा कि पीड़ित मानवता की सेवा करना पुण्य का कार्य है। उन्होंने शनिवार की अपनी अहमदाबाद यात्रा का जिक्र करते हुए कहा कि वहां के सत्य साईं अस्पताल के साथ राज्य सरकार ने एमओयू किया है। इस अस्पताल में प्रदेश के हृदय में छेद एवं वाल्व की बीमारी से ग्रसित बच्चों को निशुल्क उपचार, आवास एवं भोजन की सुविधा प्राप्त हो रही है। हमारा प्रयास है कि प्रदेश के किसी बच्चे को इलाज के अभाव में अपनी जान नहीं गंवानी पडे। 

Web Title: Our government committed to social security to the needy: Chief Minister Ashok Gehlot

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे