लाइव न्यूज़ :

हाथरस कांड में आरोप पत्र दाखिल होते ही योगी के नेतृत्व वाली सरकार पर विपक्ष हुआ हमलावर

By भाषा | Updated: December 18, 2020 20:01 IST

Open in App

लखनऊ, 18 दिसंबर हाथरस में 19 वर्षीय दलित लड़की से कथित सामूहिक दुष्‍कर्म और हत्‍या के मामले में चार आरोपियों के खिलाफ सीबीआई द्वारा शुक्रवार को आरोप पत्र दाखिल करने के बाद उत्‍तर प्रदेश का सियासी तापमान फिर से बढ़ गया है। कांग्रेस और समाजवादी पार्टी समेत अन्‍य विपक्षी दलों ने राज्‍य सरकार पर हमला तेज कर दिया है।

आरोप पत्र दाखिल किए जाने के कुछ ही घंटे बाद समाजवादी पार्टी के अध्‍यक्ष और पूर्व मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव ने ट्वीट किया, ''हाथरस कांड में उत्‍तर प्रदेश की भाजपा सरकार की लाख कोशिशों के बाद भी जनता, विपक्ष और सच्‍चे मीडिया के दबाव से सीबीआई जांच बिठानी पड़ी। अब पीडि़ता के अंतिम बयान के आधार पर चारों आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया गया। भाजपा सरकार से लड़े बिना कुछ भी नहीं मिलता, न इंसाफ और न ही हक।''

उत्‍तर प्रदेश कांग्रेस विधान मंडल दल की नेता आराधना मिश्रा उर्फ मोना ने कहा कि हाथरस कांड में सीबीआई के आरोप पत्र ने उत्तर प्रदेश सरकार के कथन को झूठा साबित कर दिया है और सच छिपाने की सरकार की साजिश को नाकाम कर दिया है ।

कांग्रेस के प्रदेश मुख्‍यालय में मिश्रा ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘अब यह साबित हो गया है कि हाथरस की बिटिया के साथ बर्बरतापूर्वक बलात्कार किया गया, उसे यातनायें दी गयी और उसे मारा गया। हर स्तर पर हर मुमकिन कोशिश की गयी कि हत्यारे बच जाएं, परन्तु न्याय के लिये राहुल गांधी और कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी के संघर्ष ने सच सामने ला दिया।’’

उन्‍होंने कहा कि इस मामले में संलिप्‍त अधिकारियों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कर उनके खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया जाना चाहिए। मिश्रा ने आरोप लगाया, ‘‘उत्तर प्रदेश सरकार ने अपने अधिकारों का दुरुपयोग करते हुये उस जिलाधिकारी को रोके रखा जिसने सच्चाई को दफन करने में अहम भूमिका निभाई थी।’’

भाकपा (माले) की प्रदेश इकाई के सचिव सुधाकर यादव ने एक बयान जारी कर राज्य सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, ''हाथरस कांड में ऊंची जाति के जिन आरोपियों को बचाने के लिए राज्य सरकार ने एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया था, उन सभी के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किए गए हैं। इससे सरकार को झटका लगा है।''

हाथरस में सामूहिक दुष्कर्म और हत्याकांड मामले की जांच कर रही केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने शुक्रवार को मामले में आरोप पत्र दाखिल किया। आरोप पत्र में चारों आरोपियों संदीप, लवकुश, रवि और रामू पर गांव की एक दलित लड़की से दुष्‍कर्म और उसकी हत्या करने का आरोप है।

उपचार के दौरान लड़की की 29 सितंबर को दिल्‍ली के सफदरजंग अस्‍पताल में मौत हो गई थी। उस समय कांग्रेस और समाजवादी पार्टी समेत विभिन्‍न दलों के नेताओं ने इस मामले को लेकर व्‍यापक प्रदर्शन किए थे। राज्य सरकार ने बाद में मामले की सीबीआई जांच की संस्‍तुति कर दी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो