लाइव न्यूज़ :

जम्मू में धमाकों की आवाज और सायरन बजने के बाद ‘ब्लैकआउट’?, जानें कैसे करें सेना के साथ सहयोग

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: May 9, 2025 21:36 IST

Operation Sindoor: मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “जहां मैं हूं, वहां से रुक-रुक कर विस्फोटों की आवाजें, शायद भारी तोपों की, सुनी जा सकती हैं।”

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू में अब ब्लैकआउट है। पूरे शहर में सायरन की आवाज सुनी जा सकती है।सांबा और आर एस पुरा सेक्टर में तोपखाने से भी गोलाबारी आरंभ कर दी है।ब्लैक आउट का सायरन बजते ही भारतीय पक्ष की एंटी एयरक्राफट गनें गूंज उठी थीं।

Operation Sindoor: जम्मू में धमाकों की आवाज आने और सायरन बजने के बाद शहर में शुक्रवार को ‘ब्लैकआउट’ किया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। ये विस्फोट ऐसे समय में हुए हैं, जब भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत इस सप्ताह के शुरू में पाकिस्तान में आतंकवादी ठिकानों पर हमला किया था, जिसके बाद पाकिस्तान की ओर से लगातार गोलाबारी हो रही है। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “जहां मैं हूं, वहां से रुक-रुक कर विस्फोटों की आवाजें, शायद भारी तोपों की, सुनी जा सकती हैं।”

उन्होंने अंधेरे में डूबे शहर की एक तस्वीर भी पोस्ट की और कैप्शन में लिखा, “जम्मू में अब ब्लैकआउट है। पूरे शहर में सायरन की आवाज सुनी जा सकती है।” रात होते ही पाकिस्तान ने एक बार लगातार तीसरी बार जम्मू से लेकर पठानकोट तक नापाक मिसाइलों और ड्रोनों का हमला बोल दिया। इस बार उसने सांबा और आर एस पुरा सेक्टर में तोपखाने से भी गोलाबारी आरंभ कर दी है।

ड्रोन हमले से एक घंटा पहले उसने एलओसी पर कई इलाकों में मोर्चे खोल तबाही मचानी आरंभ की थी। भारतीय पक्ष द्वारा पाक हमलों का भरपूर जवाब दिया जा रहा है। जम्मू सेक्टर के कई कस्बों का आसमान रात साढ़े आठ बजे उस समय लाल हो उठा था जब ब्लैक आउट का सायरन बजते ही भारतीय पक्ष की एंटी एयरक्राफट गनें गूंज उठी थीं।

दरअसल पाकिस्तान की ओर से कल रात की ही तरह आज भी ड्रोंनों व मिसाइलों का झुंड हमलों के लिए भेजा था जिनको मार गिराया गया। जम्मू में आज तड़के भी हमला हुआ था और कल रात भी। पाक सेना जम्मू से लेकर पठानकोट तक ड्रोनों के झुंड भेज कर सैन्य व नागरिक प्रतिष्ठानों को क्षति पहुंचाने की कल रात से ही कोशिश कर रही है जिसे एक बार फिर नाकाम बना दिया गया।

हालांकि रक्षा सूत्रों ने बताया कि पाक सेना एलओसी के कई कस्बों को भी तोपखानों के गोलों की बरसात से पाट दिया था। मिलने वाली खबरें कहती थीं कि इस गोलाबारी में इस ओर काफी क्षति हुई है जबकि उस पार भी कई गुणा क्षति पहुंचाई गई है। एक अधिकारी ने बताया कि पाक सेना ने अब इंटरनेशनल बार्डर पर भी सांबा अरनिया और आर एस पुरा को गोलों की बरसात से पाट दिया है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरPakistan Army
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया