गाजीपुर जिले का नाम 'विश्वामित्र नगर' करने को लेकर ओपी राजभर ने योगी को लिखा खत, बहराईच का सुझाया ये नाम?
By अनिल शर्मा | Published: February 8, 2023 03:57 PM2023-02-08T15:57:25+5:302023-02-08T16:02:56+5:30
राजभर के मुताबिक, पार्टी के राष्ट्रीय सचिव शक्ति सिंह ने उन्हें भेजे पत्र में बताया है कि गाजीपुर के पौराणिक महत्व में 'महर्षि विश्वामित्र' का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
लखनऊः सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले का नाम बदले जाने को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है। यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ को लिखे पत्र में ओमप्रकाश राजभर ने गाजीपुर जिले का नाम बदलकर 'विश्वामित्र नगर' करने की अपील की है।
राजभर ने ना सिर्फ गाजीपुर बल्कि बहराईच जिले का भी नाम बदले जाने की मांग की है। सुभासपा प्रमुख ने बहराईच का नाम बदलकर महाराजा सुहेलदेव राजभर नगर करने की अपील की।
राजभर ने एक ट्वीट में लिखा- जो इतिहास भूल जाते है वह कभी इतिहास नहीं बना पाते है,अपना इतिहास बचाना हमारी जिम्मेदारी है। ट बहराईच ज़िले का नाम बदलकर महाराजा सुहेलदेव राजभर नगर किया जाय व गाजीपुर जिले का नाम विश्वामित्र नगर किया जाय तभी हमारे पूर्वजों के पराक्रम के बारे में आने वाली पीढ़ियों को पता चल पाएगा।
जो इतिहास भूल जाते है वह कभी इतिहास नहीं बना पाते है,अपना इतिहास बचाना हमारी ज़िम्मेदारी है।
— Om Prakash Rajbhar (@oprajbhar) February 8, 2023
बहराईच ज़िले का नाम बदलकर महाराजा सुहेलदेव राजभर नगर किया जाय व गाजीपुर जिले का नाम विश्वामित्र नगर किया जाय तभी हमारे पूर्वजों के पराक्रम के बारे में आने वाली पीढ़ियों को पता चल पाएगा। pic.twitter.com/ntIlLo8fH1
राजभर के मुताबिक, पार्टी के राष्ट्रीय सचिव शक्ति सिंह ने उन्हें भेजे पत्र में बताया है कि गाजीपुर के पौराणिक महत्व में 'महर्षि विश्वामित्र' का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
पत्र में लिखा हैः 'कृपया श्री शक्ति सिंह, राष्ट्रीय सचिव, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के संलग्न प्रार्थना-पत्र का अवलोकन करने की कृपा करें। पत्र में जनपद -गाजीपुर के पौराणिक महत्व में ब्रह्मर्षि विश्वामित्रा की अद्वितीय भूमिका का उल्लेख करते हुए जनपद-गाजीपुर का नाम बदलकर विश्वामित्र नगर किए जाने का अनुरोध किया गया है।' पत्र में आगे लिखा है कि 'प्रार्थना पत्र में उल्लिखित तथ्यों को दृष्टिगत रखते हुए गाजीपुर का नाम बदलकर विश्वामित्र नगर किए जाने हेतु आवश्यक कार्यवाही करने के आदेश देने की कृपा करें।'