केरल के पूर्व मुख्यमंत्री और दिग्गज कांग्रेस नेता ओमन चांडी का निधन, 79 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: July 18, 2023 07:16 AM2023-07-18T07:16:56+5:302023-07-18T09:10:12+5:30

79 वर्षीय ओमन चांडी का स्वास्थ्य पिछले कुछ महीनों से बहुत ठीक नहीं चल रहा था और वे इलाज के लिए बेंगलुरु में थे। केरल सरकार ने ओमन चांडी के निधन पर दो दिन के आधिकारिक शोक की घोषणा की है।

Oommen Chandy, Former Kerala Chief Minister and veteran Congress leader passed away | केरल के पूर्व मुख्यमंत्री और दिग्गज कांग्रेस नेता ओमन चांडी का निधन, 79 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

केरल के पूर्व मुख्यमंत्री और दिग्गज कांग्रेस नेता ओमन चांडी का निधन, 79 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

बेंगलुरु: केरल के पूर्व मुख्यमंत्री और दिग्गज कांग्रेस नेता ओमन चांडी का बेंगलुरु में निधन हो गया। उनके बेटे ने निधन की जानकारी सोशल मीडिया पर साझा की। उन्होंने फेसबुक पर लिखा, 'अप्पा का निधन हो गया।' चांडी का निधन मंगलवार सुबह हुए।

दरअसल, 79 वर्षीय ओमन चांडी का स्वास्थ्य पिछले कुछ महीनों से बहुत ठीक नहीं चल रहा था और वे इलाज के लिए बेंगलुरु में थे। केरल सरकार ने ओमन चांडी के निधन पर दो दिन के आधिकारिक शोक की घोषणा की है और मंगलवार को राज्य में सार्वजनिक अवकाश रहेगा।

केरल कांग्रेस अध्यक्ष के सुधाकरन ने भी ट्विटर पर चांडी के निधन की जानकारी साझा की है। उन्होंने लिखा, 'उस राजा की कहानी जिसने 'प्रेम' की शक्ति से दुनिया पर विजय प्राप्त की, उसका मार्मिक अंत हो गया। आज, मैं एक महान व्यक्ति, ओमन चांडी के निधन से बहुत दुखी हूं। उन्होंने अनगिनत व्यक्तियों के जीवन और उनकी विरासत को प्रभावित किया और ये हमारी आत्मा में हमेशा गूंजता रहेगा। आरआईपी!'

इंडियन यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी ने ट्विटर पर लिखा, 'मुझे केरल के पूर्व सीएम और वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री ओमन चांडी के निधन पर गहरा दुख हुआ है। वह एक दूरदर्शी, एक राजनेता और लोगों के विनम्र सेवक थे। उनकी विरासत लाखों लोगों के दिलों में जीवित रहेगी। उनके परिवार और चाहने वालों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना।'

ओमन चांडी:  दो बार रहे केरल के मुख्यमंत्री

ओमन चांडी दो बार केरल के मुख्यमंत्री बने। उन्होंने इस पद पर सात साल तक (2004 से 2006 और फिर 2011 से 2016 तक) सेवाएं दीं। चांडी ने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्रियों के. करुणाकरण और ए. के. एंटनी के नेतृत्व वाली सरकारों में श्रम, गृह और वित्त मंत्री के तौर पर भी काम किया था। उन्होंने केरल विधानसभा में विपक्ष के नेता के रूप में भी कार्य किया।

पुथुपल्ली निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हुए चांडी ने आधी सदी से अधिक समय तक विधायक के रूप में कार्य किया और सर्वाधिक लंबे समय तक राज्य विधानसभा सदस्य होने का रिकॉर्ड बनाया।

Web Title: Oommen Chandy, Former Kerala Chief Minister and veteran Congress leader passed away

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे