लाइव न्यूज़ :

J&K: मुठभेड़ में सेना को मिली कामयाबी, एक आतंकवादी हुआ ढेर और AK-47 रायफल भी बरामद 

By रामदीप मिश्रा | Updated: July 16, 2018 09:47 IST

मिली जानकारी के अनुसार, मुठभेड़ के दौरान एक आतंकवादियों को ढेर कर दिया गया है और सेना को उनके कब्जे से एक एके-47 राइफल भी मिली है। बताया जा रहा है कि आतंकवादियों और सेना के बीच अभी भी मुठभेड़ जारी है।

Open in App

श्रीनगर, 16 जुलाईः जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के सफवाली गल में चल रही आतंकवादियों से मुठभेड़ में सुरक्षाबलों को कामयाबी मिली है। जवानों ने सोमवार को एक आतंकवादी को मार गिराया है। हालांकि मुठभेड़ के दौरान दो सेना के जवान घायल हुए हैं, जिनका अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार, मुठभेड़ के दौरान एक आतंकवादी को ढेर कर दिया गया है और सेना को उनके कब्जे से एक एके-47 राइफल भी मिली है। बताया जा रहा है कि आतंकवादियों और सेना के बीच अभी भी मुठभेड़ जारी है।इससे पहले जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में सीआरपीएफ टुकड़ी पर आतंकियों ने फायरिंग कर दी थी। 13 जुलाई की सुबह अचानक हुए इस हमले में दो सीआरपीएफ जवान शहीद हो गए थे। फायरिंग में घायल हुए जवानों को इलाज के लिए ले जाते समय उनकी मौत हो गई थी। वहीं, 12 जुलाई को कुपवाड़ा में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में एक आतंकी मारा गया था। घटनास्थल से AK-47 राइफल बरामद हुई थी। 

बता दें कि बुधवार (11 जुलाई) को सूबे के कुपवाड़ा जिले के जंगलों में आतंकवादियों से मुठभेड़ में सेना का एक जवान शहीद गया था और एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया था। गंभीर रूप से घायल दोनों जवानों को दुर्गमूला में सैन्य अस्पताल पहुंचाया गया था, जहां डॉक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया। 

वहीं, जम्मू कश्मीर में इन दिनों भारतीय सरकार ने सेना को ऑपरेशन ऑल आउट की छूट दे रखी है। इसका मतलब होता है कि सेना अपने विवेक से आतंकी गतिविध‌ियों को पहचाने और आतंक की आशंका मात्र पर सेना कार्रवाई कर सकती है। हाल ही में सेना के जवान जावेद डार व औरंगजेब को आतंकियों ने अगवा कर के गोली मार दी थी। इसके बाद सेना अपना अभियान और तेज कर दिया है।लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :एनकाउंटरआतंकवादीजम्मू कश्मीर समाचारभारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए