मुंबई में बारिश के बीच भूस्खलन की घटना में एक व्यक्ति घायल

By भाषा | Published: August 31, 2021 04:34 PM2021-08-31T16:34:13+5:302021-08-31T16:34:13+5:30

One person injured in landslide incident amid rain in Mumbai | मुंबई में बारिश के बीच भूस्खलन की घटना में एक व्यक्ति घायल

मुंबई में बारिश के बीच भूस्खलन की घटना में एक व्यक्ति घायल

बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के एक अधिकारी ने मंगलवार को कहा कि मुंबई के साकी नाका इलाके में भूस्खलन की घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया। महानगरपालिका ने मंगलवार सुबह पश्चिमी उपनगर में भारी बारिश के बीच मलाड के कुरार गांव में एक पहाड़ी से चट्टानों के गिरने के बाद 100 लोगों को वहां से निकाला। अधिकारी ने बताया कि सोमवार देर रात साकी नाका में जीएमएम रोड पर एक सार्वजनिक शौचालय के निकट स्थित एक घर पर कुछ चट्टान गिर गए। इस घटना में 47 वर्षीय एक व्यक्ति घायल हो गया, जिसे निकट के एक अस्पताल में ले जाया गया, जहां इलाज के बाद उसे छुट्टी मिल गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: One person injured in landslide incident amid rain in Mumbai

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे