ठाणे में सड़क पर बने गड्ढे के चलते मोटरसाइकल दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत

By भाषा | Published: September 22, 2021 11:54 AM2021-09-22T11:54:26+5:302021-09-22T11:54:26+5:30

One person died in a motorcycle accident due to a pothole on the road in Thane | ठाणे में सड़क पर बने गड्ढे के चलते मोटरसाइकल दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत

ठाणे में सड़क पर बने गड्ढे के चलते मोटरसाइकल दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत

ठाणे, 22 सितंबर महाराष्ट्र के ठाणे शहर में सड़क पर बने गड्ढे से मोटरसाइकल के टकराने से एक 23 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। नगर निकाय के ए अधिकारी ने यह जानकारी दी।

ठाणे नगर निगम के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख संतोष कदम ने एक विज्ञप्ति में कहा कि दुर्घटना घोड़बंदर रोड पर गायमुख टोल बूथ के पास मंगलवार को हुई।

उन्होंने कहा कि मुंब्रा कस्बे के अमृत नगर का रहने वाला व्यक्ति ठाणे शहर की ओर जा रहा था, तभी उसकी मोटरसाइकिल एक गड्ढे से टकरा गई।

वह व्यक्ति अपने वाहन से गिर गया और उसके सिर और उसेगंभीर चोटें आईं।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने उसे एम्बुलेंस से ठाणे के सिविल अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया कि कसारवडावली पुलिस ने दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया है।

पिछले एक सप्ताह में ठाणे जिले में हुई यह इस तरह की दूसरी घटना है।

इससे पहले 16 सितंबर को मुंबई-नासिक हाईवे पर मनकोली नाका पर ऐसी ही दुर्घटना से एक महिला और उसके बेटे की मौके पर ही मौत हो गई थी। वे गणपति उत्सव के दौरान अपने एक रिश्तेदार के घर पूजा कर घर लौट रहे थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: One person died in a motorcycle accident due to a pothole on the road in Thane

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे