पश्चिमी दिल्ली में एक गोदाम में आग लगने से एक व्यक्ति की मौत
By भाषा | Published: November 15, 2020 09:23 AM2020-11-15T09:23:28+5:302020-11-15T09:23:28+5:30
नयी दिल्ली,15 नवंबर पश्चिम दिल्ली के मुंडका इलाके में लकड़ी के एक गोदाम में आग लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई।
दिल्ली दमकल सेवा के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।
दिल्ली दमकल सेवा के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि गोदाम में आग लगने की सूचना रात 11 बज कर पांच मिनट पर मिली जिसके बाद 12 दमकल वाहनों को घटनास्थल पर भेजा गया।
उन्होंने बताया कि गोदाम के अंदर एक व्यक्ति का जला हुआ शव मिला है।
उन्होंने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है,लेकिन आग लगने के कारणों के बारे में अभी पता नहीं चल सका है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।