मूक-बधिर किशोर के साथ दुराचार करने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

By भाषा | Published: August 21, 2021 09:17 PM2021-08-21T21:17:53+5:302021-08-21T21:17:53+5:30

One person arrested for molesting a deaf and deaf teenager | मूक-बधिर किशोर के साथ दुराचार करने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

मूक-बधिर किशोर के साथ दुराचार करने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में पुलिस ने 15 वर्षीय मूक-बधिर लड़के के साथ दुराचार करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। कोतवाली थाना प्रभारी बीएल मंडलोई ने शनिवार को बताया कि यह घटना शुक्रवार शाम को शहर के एक इलाके में हुई। नशे में धुत विनोद चूहा नाम का अपराधी मूक-बधिर लड़के को सुनसान घर में ले गया और उसके साथ दुराचार किया। उन्होंने बताया कि पीड़ित लड़के के परिजनों की शिकायत के बाद यौन अपराधों से बच्चों को संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के प्रावधानों तथा भादंवि की संबद्ध धाराओं में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: One person arrested for molesting a deaf and deaf teenager

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :IPC