लाइव न्यूज़ :

बीजेपी का एक और विकेट गिरा, लद्दाख से सांसद छवांग ने पार्टी और लोकसभा से दिया इस्तीफा

By भाषा | Updated: November 15, 2018 22:38 IST

आध्यात्मिक जीवन गुजारने के लिए और स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों के कारण छवांग (71) ने इस्तीफा दिया है।

Open in App

नई दिल्ली, 15 नवंबरः लोकसभा में लद्दाख क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले थुपस्तान छवांग ने सदन और पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। भाजपा की जम्मू कश्मीर इकाई के अध्यक्ष रवींद्र रैना ने गुरूवार को यह जानकारी दी। रैना ने पीटीआई-भाषा को बताया कि आध्यात्मिक जीवन गुजारने के लिए और स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों के कारण छवांग (71) ने इस्तीफा दिया है। उन्होंने कहा कि उन्होंने निजी वजह से इस्तीफा दिया है।

उन्होंने कहा कि लद्दाख के सांसद ने बुधवार को अपने पत्र में कहा है कि वह तुरंत प्रभाव से ‘‘स्वास्थ्य कारणों’’ के चलते पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहे हैं। उन्होंने सांसद के तौर पर भी इस्तीफा दे दिया है। छवांग से संपर्क नहीं हो पाया है। वह दो बार लोकसभा के लिए निर्वाचित हुए हैं।

रैना ने कहा कि सांसद पिछले एक साल से जोर दे रहे थे कि वह राजनीति छोड़ना चाहते हैं और आध्यात्मिक जीवन गुजारना चाहते हैं। पार्टी के राज्य प्रमुख ने कहा कि उन्हें स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें भी थी।

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन होगा बीजेपी का अगला अध्यक्ष? इन तीन दावेदारों पर सबकी नजर...

भारतDelhi Polls: आज बीजेपी जारी करेगी संकल्प पत्र का पार्ट-3, केजरीवाल के 'फ्री स्कीम' की तरह किए वादे; पढ़ें पूरी लिस्ट

भारतDelhi Election 2025: प्रवेश वर्मा के खिलाफ AAP के आरोपों पर जांच के आदेश, दिल्ली पुलिस से EC लेगा रिपोर्ट

भारतNayab Singh Saini Oath Ceremony LIVE: नायब सिंह सैनी ने ली CM पद की शपथ, दूसरी बार बने हरियाणा के मुख्यमंत्री

भारतNayab Singh Saini Oath Ceremony: नायब सिंह सैनी ने पंचकूला में लेंगे सीएम पद की शपथ, जानें इससे जुड़ी 10 अहम बातें

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया