लाइव न्यूज़ :

सहारनपुर में सड़क हादसे में एक की मौत, दो जख्मी

By भाषा | Updated: December 28, 2021 01:28 IST

Open in App

सहारनपुर, 27 दिसंबर उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में एक स्कूल बस और बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि दो अन्य गम्भीर रूप से घायल हो गये।

पुलिस अधीक्षक (देहात) अतुल शर्मा ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि ग्राम खवासपुर निवासी मुनव्वर, नौशाद और मुख्तार एक ही बाइक पर सवार होकर जा रहे थे तभी ग्राम जसमौर के पास उनकी बाइक एक स्कूल बस से टकरा गई।

उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही बेहट थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और एम्बुलेंस की मदद से तीनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र लेकर गई जहां चिकित्सकों ने 22 वर्षीय मुख्तार को मृत घोषित कर दिया जबकि नौशाद और मुनव्वर की गम्भीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला चिकित्सालय रैफर किया गया है।

शर्मा ने बताया कि पुलिस ने बस चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल