महाराष्ट्र के भिवंडी में झोंपड़ी का हिस्सा गिरने से एक व्यक्ति की मौत, तीन घायल

By भाषा | Published: September 3, 2021 03:23 PM2021-09-03T15:23:06+5:302021-09-03T15:23:06+5:30

One dead, three injured as part of a hut collapses in Maharashtra's Bhiwandi | महाराष्ट्र के भिवंडी में झोंपड़ी का हिस्सा गिरने से एक व्यक्ति की मौत, तीन घायल

महाराष्ट्र के भिवंडी में झोंपड़ी का हिस्सा गिरने से एक व्यक्ति की मौत, तीन घायल

महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी कस्बे में शुक्रवार को एक झोंपड़ी का हिस्सा गिरने से एक 50 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो महिलाएं घायल हो गईं।ठाणे नगर निगम के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख संतोष कदम ने कहा कि यह घटना आजमी नगर में सुबह करीब 10 बजे हुई, जहां झोंपड़ी की बालकनी का एक हिस्सा ढह गया।अधिकारी ने कहा कि पीड़ित की पहचान रजक के रूप में हुई, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अज्ञात महिलाएं घायल हो गईं और उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।उन्होंने बताया कि स्थानीय पुलिस, दमकल विभाग और आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ की टीमें बचाव एवं राहत कार्यों के लिए घटनास्थल पर पहुंचीं।उन्होंने बताया कि अधिकारियों ने बालकनी के शेष हिस्से को तोड़ दिया है, जो कि एक अनिश्चित स्थिति में था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: One dead, three injured as part of a hut collapses in Maharashtra's Bhiwandi

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे