लाइव न्यूज़ :

बिहार: कृषि मंत्री के इस्तीफे पर भाजपा ने खोला मोर्चा, कहा- "नीतीश-तेजस्वी एक दूसरे को हटाने का मौका खोज रहे हैं"

By एस पी सिन्हा | Updated: October 2, 2022 17:04 IST

कृषि मंत्री सुधाकर सिंह के इस्तीफे के बाद विपक्षी दल भाजपा को नीतीश की अगुवाई वाली महागठबंधन सरकार के खिलाफ हमला करने का मौका मिल गया है।

Open in App
ठळक मुद्देसुधाकर सिंह के इस्तीफे के बाद बिहार भाजपा के सभी महारथियों ने नीतीश सरकार के खिलाफ खोला मोर्चातारकिशोर प्रसाद ने कहा कि नीतीश सरकार को अब सूबे पर शासन करने का कोई अधिकार नहीं हैवहीं संजय जायसवाल ने कहा सुधाकर सिंह की आवाज को नीतीश कुमार बर्दाश्त नहीं कर सके

पटना: बिहार के कृषि मंत्री सुधाकर सिंह के इस्तीफे के बाद बिहार के राजनीतिक गलियारों में भूचाल आ गया है। इसे लेकर विपक्षी दल भाजपा को एक बार फिर मौका मिल गया है नीतीश की अगुवाई वाली महागठबंधन सरकार पर हमला बोलने का। मौके की नजाकत को भांपते हुए बिहार भाजपा के सभी महारथी सियासी पिच पर उतर नीतीश सरकार के खिलाफ अपनी पारी खेलने लगे हैं।

कृषि मंत्री सुधाकर सिंह के इस्तीफे के बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर संजय जायसवाल और बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने नीतीश सरकार के खिलाफ जबरदस्त मोर्चा खोल दिया है। तारकिशोर प्रसाद ने नीतीश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि इस तरह की बाते ठीक नहीं है। इससे बिहार को काफी नुकसान हो रहा है।

उन्होंने कहा कि बिहार में यह सरकार असहज स्थिति में चली गयी है। ऐसे में इस सरकार को रहने का कोई औचित्य नहीं है। इस सरकार को अब बिहार से हट जाना चाहिए। तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि कृषि विभाग में जो कुछ चल रहा था उससे कृषि मंत्री नाखूश थे। विभाग में हो रहे भ्रष्टाचार और अनियमितता के खिलाफ सुधाकर सिंह लगातार आवाज उठा रहे थे। उसी का यह परिणाम है कि इस्तीफा देने के लिए उन्हें बाध्य होना पड़ा। बिहार की अजीबो-गरीब स्थिति बन गयी है। सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है।

वहीं, प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर संजय जायसवाल ने नीतीश सरकार को घेरते हुए कहा कि जिस तरीके से सुधाकर सिंह ने माफिया के खिलाफ आवाज उठाया वो नीतीश कुमार बर्दाश्त नहीं कर सके। उन्होंने कहा कि सुधाकर सिंह अफसरशाही की पोल खोल रहे थे । नीतीश कुमार हमेशा कहते है कि न किसी को फंसाते हैं न किसी को बचाते हैं तब ऐसे में उन्होंने सुधाकर सिंह का इस्तीफा क्यों लिया?

डॉक्टर जायसवाल ने आगे कहा कि नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव एक दूसरे को हटाने का मौका खोज रहे हैं। नीतीश कुमार उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के जेल जाने का इंतजार कर रहे हैं। इसके बाद वे राजद को जदयू में समाहित करने की प्लानिंग करके बैठे हैं। वहीं तेजस्वी यादव अपने फायदे के लिए सरकार के साथ हैं। दोनों के इस सियासत में बिहार की जनता पिस रही है। बिहार में हत्या, अपहरण और बलात्कार की घटनाएं लगातार बढ़ती चली जा रही हैं।

टॅग्स :Bihar BJPनीतीश कुमारजेडीयूआरजेडीRJDपटनाPatna
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप