लाइव न्यूज़ :

रिजर्व बैंक की रिपोर्ट पर मचा कोहराम, विपक्ष ने पूछा लाखों करोड़ों कहां हुए गायब, निशाने पर पीएम नरेंद्र मोदी सरकार

By शीलेष शर्मा | Updated: May 31, 2021 19:00 IST

मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के नेता सीताराम येचुरी ने यह सवाल उठाते हुए सरकार पर तीखा हमला बोला है और यह भी पूछा कि पेट्रोल डीजल पर टैक्स लगा कर 1. 8 लाख करोड़ रूपया सरकार ने जिस तरह अतिरिक्त राजस्व एकत्रित किया उसका क्या हिसाब है।

Open in App
ठळक मुद्दे गौरव बल्लभ ने पूछा कि पिछले 7 सालों में लगातार हो रही बैंकों से ठगी के मामलों में मोदी सरकार क्या कर रही है। बैंकों से ठगी के मामलों में लगातार बढ़ोतरी पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया की वर्ष 2020- 21 की वार्षिक रिपोर्ट से बैंकों की ठगी को लेकर हुए खुलासे ने राजनीतिक हलकों में कोहराम मचा दिया है। विपक्ष अब सरकार से पूछ रहा है कि एक लाख करोड़ से ज़्यादा की रकम रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया से जिस तरह लूटी गयी आखिर वह पैसा कहां हैं।  

इधर कांग्रेस ने भी मोदी सरकार पर निशाना साधा तथा आंकड़े पेश करते हुए कहा कि सरकार के समय बैंकों से ठगी के मामले 2014-15 की तुलना में तेज़ी से बड़े हैं। यदि आंकड़ों की बात अक्रें तो 2020-21 में 1. 38 लाख करोड़ की ठगी बैंकों से की गयी और मोदी सरकार देखती रही।  2014-15 और 2020-21 के बीच ठगी की कुल रकम का अंतर 57 फीसदी सीएजीआर की दर से बढ़ी  है। 

जब लोन मोरोटोरियम लागू किया गया तब ठगी की राशि 138422 करोड़ रूपए थी।  औसतन वर्ष 2018-19 में 10.5 करोड़ रूपए से बढ़ कर यह राशि 21. 3 करोड़ रूपए तक हो गयी है।  कांग्रेस ने सरकार पर तीन सवाल दागे , पार्टी प्रवक्ता गौरव बल्लभ ने पूछा कि  पिछले 7 सालों में लगातार हो रही बैंकों से ठगी के मामलों में मोदी सरकार क्या कर रही है, ठगी की इस रकम को वपद लाने के लिए सरकार ने क्या कदम उठाये और ऐसे ठगों से सरकार ने कितना पैसा वसूला।    एसबीआई के आंकड़ों की बात करें तो कोरोना महामारी के कारण मई महीने में हर हफ्ते 8 अरब डॉलर का घाटा उठाना पड़ रहा है।  कोरोना की दूसरी लहर के दौरान एक मोटे अनुमान के तहत लगभग 5. 4 लाख करोड़ के नुक्सान की उम्मीद की जा रही है।  एफएमसीजी क्षेत्र में १६ फीसदी की गिरावट देखी गयी है जिससे जीडीपी में 2. 4  फीसदी से लेकर 3 फीसदी तक की गिरावट दर्ज होगी।  

मूडीज़ के अनुसार जीडीपी का औसत अनुमान 9. 3 फीसदी , क्रिसिल के अनुसार 8. 2 फीसदी और नोमुरा के अनुसार 10. 8 फीसदी है। ज़रूरी सामान की बिक्री घाटी है।  वर्ष 2020-21 में विनिर्माण के क्षेत्र में 32 फीसदी रोज़गार कम  हुआ है जिससे यह आशंका सताने लगी है कि  देश की अर्थव्यवस्था को गहरा धक्का लग चुका है और इससे बाहर निकलना आसान नहीं क्योंकि बाजार में मांग पूरी तरह समाप्त हो चुकी है।  

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टीबैंक जालसाजी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टCBI Raids in Kolkata: 1000 करोड़ की बैंक धोखाधड़ी का मामला, कोलकाता में सीबीआई ने की छापेमारी

क्राइम अलर्टGhaziabad: शेयर मार्केट में नुकसान होने पर बैंक खातों से उड़ाए 65 लाख, आरोपी बैंक कर्मचारी गिरफ्तार

कारोबारRBI: अब चेक क्लियरिंग के लिए नहीं करना होगा इंतजार, कुछ ही घंटों में हो जाएगा काम; RBI इस डेट से कर रही नया सिस्टम पेश

भारतकौन होगा बीजेपी का अगला अध्यक्ष? इन तीन दावेदारों पर सबकी नजर...

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे