VIDEO: बसंत पंचमी के मौके पर बांके बिहारी मंदिर में बरसा अबीर-गुलाल, ब्रज में हुई होली की शुरुआत

By मनाली रस्तोगी | Published: February 5, 2022 12:55 PM2022-02-05T12:55:16+5:302022-02-05T13:04:53+5:30

बसंत पंचमी के मौके पर मथुरा के बांके बिहारी मंदिर में शनिवार को होली खेली गई। इसके साथ ब्रज में 40 दिवसीय फाग महोत्सव का आगाज हो गया है।

On the occasion of Basant Panchami, Holi was played at the Banke Bihari temple in Mathura | VIDEO: बसंत पंचमी के मौके पर बांके बिहारी मंदिर में बरसा अबीर-गुलाल, ब्रज में हुई होली की शुरुआत

VIDEO: बसंत पंचमी के मौके पर बांके बिहारी मंदिर में बरसा अबीर-गुलाल, ब्रज में हुई होली की शुरुआत

Highlightsबसंत पंचमी के मौके पर मथुरा के बांके बिहारी मंदिर में होली खेली गई।इसके साथ ब्रज में 40 दिवसीय फाग महोत्सव का आगाज हो गया है।

मथुरा:मथुरा के बांके बिहारी मंदिर में बसंत पंचमी के मौके पर होली खेली गई। बता दें कि शनिवार को ऋतुराज का मथुरा के वृंदावन में रंगों से स्वागत किया गया। इसी क्रम में ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में आज बसंत पंचमी के मौके पर ठाकुरजी ने ब्रज में भक्तों के साथ अबीर-गुलाल से होली खेलकर 40 दिवसीय फाग महोत्सव की शुरुआत की। मालूम हो, मंदिर के पट सुबह तय समय पर खुल गए थे, लेकिन ठाकुर बांके बिहारी महाराज के भक्त होली का आनंद लेने के लिए घंटों पहले से ही मंदिर के पट खुलने का इंतजार कर रहे थे। 

शनिवार की सुबह मंदिर में बसंत पंचमी का नजारा अद्भुत था। यहां भक्तों ने फूलों और गुलाल की होली खेली। यही नहीं, मंदिर में सेवायतों ने ठाकुरजी को गुलाल अर्पित करने के बाद श्रद्धालुओं पर गुलाल से भरे थाल से गुलाल की बौछार की। बताते चलें कि ब्रज में बसंत पंचमी के अवसर पर होली खेलने के साथ ही यहां करीब सभी मंदिरों में होली महोत्सव का आगाज हो जाता है। ऐसे में अब यहां 40 दिनों तक होली के मौके पर मथुरा, वृंदावन, बरसाना और नंदगांव में प्रमुख कार्यक्रम होते हैं। 

यही नहीं, भक्त बसंत लगते ही नंदगांव और बरसाना में लठमार होली की तैयारियों में जुट जाते हैं। दुनियाभर में लठमार होली काफी प्रसिद्ध है। वैसे मथुरा होली के कार्यक्रम को लेकर हमेशा से ही सुर्खियां बटोरते हुए नजर आया है। यहां होली के कार्यक्रम देखने लायक होते हैं। यही कारण है कि देशभर के अलावा विश्व के कोने-कोने से लोग यहां होली का आनंद लेने आते हैं। 

Web Title: On the occasion of Basant Panchami, Holi was played at the Banke Bihari temple in Mathura

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे