लाइव न्यूज़ :

संजय राउत के बयान पर कांग्रेस ने कहा, जीएफपी के साथ कभी गठबंधन नहीं करेंगे

By भाषा | Updated: December 3, 2019 06:08 IST

डि मेलो से जब राउत के बयान पर प्रतिक्रिया देने के लिए कहा गया तो उन्होंने कहा कि कांग्रेस जीपीएफ के साथ कभी गठबंधन नहीं करेगी, जो 2017 के विधानसभा चुनावों के बाद कांग्रेस को धोखा देकर मनोहर पर्रिकर नीत भाजपा सरकार में शामिल हो गई थी। 

Open in App
ठळक मुद्दे गोवा में सत्तारूढ़ खेमे और विपक्ष को अलग करने वाली लकीरें "धुंधली" होती जा रही हैं। जीएफपी गोवा में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का हिस्सा थी।

शिवसेना सांसद संजय राउत के महाराष्ट्र की तरह गोवा में भी भाजपा विरोधी मोर्चा बनाने वाले बयान के कुछ ही दिन बाद कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने सोमवार को कहा कि उनकी पार्टी कभी भी गोवा फॉरवर्ड पार्टी (जीएफपी) के साथ गठबंधन नहीं करेगी।

कांग्रेस के प्रवक्ता त्राजानो डि मेलो ने जीएफपी अध्यक्ष एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री विजय सरदेसाई पर निशाना साधते हुए कहा कि गोवा में सत्तारूढ़ खेमे और विपक्ष को अलग करने वाली लकीरें "धुंधली" होती जा रही हैं। जीएफपी गोवा में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का हिस्सा थी। इसने प्रमोद सावंत नीत सरकार को अपने सभी तीन विधायकों का समर्थन दे रखा था। पार्टी ने अपने विधायकों को मंत्रिपद से हटाए जाने के बाद इस साल जुलाई में औपचारिक रूप से भाजपा नीत सरकार से समर्थन वापस ले लिया था।

हालांकि विपक्षी दल कांग्रेस अभी भी सरदेसाई को लेकर कड़ा रुख अपनाए हुए है। डि मेलो ने पत्रकारों से कहा, "सरदेसाई मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत द्वारा इस साल जुलाई में अपने दो विधायकों को मंत्रिमंडल से हटाए जाने के बाजवूद राजग से चिपके हुए हैं।"

गौरतलब है कि शिवसेना के राज्यसभा सदस्य संजय राउत ने शुक्रवार को गोवा के कुछ गैर-भाजपा विधायकों के साथ बैठक के बाद कहा था कि "आप जल्द ही गोवा में बड़ा बदलाव देखेंगे, जहां भाजपा ने अनैतिक तरीके से सरकार बना रखी है।’’ डि मेलो से जब राउत के बयान पर प्रतिक्रिया देने के लिए कहा गया तो उन्होंने कहा कि कांग्रेस जीपीएफ के साथ कभी गठबंधन नहीं करेगी, जो 2017 के विधानसभा चुनावों के बाद कांग्रेस को धोखा देकर मनोहर पर्रिकर नीत भाजपा सरकार में शामिल हो गई थी। 

टॅग्स :संजय राउत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअमेरिका-इजराइल-ईरान संघर्ष पर भारत की भूमिका क्या?, संजय राउत ने कहा- किससे डर रहे पीएम मोदी, हम आगे क्या करने जा रहे हैं?, वीडियो

भारतअजित दादा के साथ दुर्घटना हुई, सवाल उठेंगे और उठने भी चाहिए, संजय राउत ने कहा-कुछ न कुछ गड़बड़, मौत रहस्यमय और पर्दे की पीछे कुछ तो हुआ, वीडियो

भारतमहाराष्ट्र उपमुख्यमंत्री पदः सुनेत्रा पवार के शपथ लेने के पीछे का ‘सूत्रधार’ भाजपा नेतृत्व?, ‘सामना’ में प्रकाशित संपादकीय में बड़ा आरोप, सुनील तटकरे-प्रफुल्ल पटेल विलय नहीं चाहते?

भारतभाजपा का शोक की घड़ी से कोई लेना-देना नहीं, मौत में भी अवसर तलाश रही, इस मुद्दे पर बात करने का समय नहीं?, संजय राउत ने कहा-क्या सचमुच सुनेत्रा पवार बन रहीं डिप्टी सीएम?

भारतअजित पवार के बाद कौन?, अगर किसी ने भी यह मुद्दा उठाया है, तो उसमें जरा भी इंसानियत नहीं है, चाहे मंत्री हों या विधायक?, संजय राउत ने पूछे सवाल?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे