लाइव न्यूज़ :

अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर मप्र उच्च न्यायालय ने तबादला निरस्त कर ‘अस्थिबाधित’ शिक्षक को दी राहत

By भाषा | Updated: December 3, 2021 20:18 IST

Open in App

इंदौर, तीन दिसंबर अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को एक सरकारी स्कूल के एक ‘अस्थिबाधित’ शिक्षक को राहत प्रदान करते हुए उनका तबादला निरस्त कर दिया।

उच्च न्यायालय की इंदौर पीठ के न्यायमूर्ति सुजॉय पॉल और न्यायमूर्ति अनिल वर्मा ने शाजापुर जिले के एक ‘अस्थिबाधित’ शिक्षक की अपील स्वीकार करते हुए उनका तबादला आदेश निरस्त कर दिया।

तबादला आदेश के तहत शाजापुर के जिला शिक्षा अधिकारी ने दिव्यांग शिक्षक को 29 अगस्त को एक शासकीय माध्यमिक विद्यालय से अन्य स्कूल में स्थानांतरित कर दिया था।

पीठ ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद यह आदेश निरस्त करते हुए कहा, ‘‘मुकदमे के विशेष तथ्यों और हालात पर गौर करने के बाद हम पाते हैं कि प्रतिवादियों (राज्य सरकार) ने 60 प्रतिशत तक की दिव्यांगता वाले एक व्यक्ति को स्थानांतरित करने में चूक की है।’’

अदालत ने कहा कि राज्य सरकार यह नहीं बता सकी कि आखिर ऐसी कौन-सी प्रशासनिक बाध्यता थी जिसके चलते उसे दिव्यांग शिक्षक का तबादला करने पर मजबूर होना पड़ा।

खंडपीठ ने कहा, ‘‘इस तरह के मामले में हम दखल देना उचित मानते हैं क्योंकि एक दिव्यांग व्यक्ति का बिना जायज कारणों के तबादला कर दिया गया है।’’

उच्च न्यायालय के एक न्यायाधीश ने 15 नवंबर को जारी आदेश में दिव्यांग शिक्षक के तबादले के मामले में दखल देने से इनकार कर दिया था। खंडपीठ ने एकल पीठ के इस आदेश को पलटते हुए शिक्षक का तबादला रद्द कर दिया।

शिक्षक की ओर से उच्च न्यायालय में पैरवी करने वाले वकील अखिल गोधा ने बताया कि 60 प्रतिशत दिव्यांगता के कारण उनके मुवक्किल को चलने-फिरने में बड़ी दिक्कत होती है और वह अपने तबादले से बेहद परेशान थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटदिल्ली का लड़का बना IPL का नया स्टार, 37 गेंदों में 93 रन से मचाया तूफान!

क्रिकेटVIDEO: ध्रुव जुरेल की बिजली जैसी स्टंपिंग के कायल हुए क्रिकेट गॉड सचिन तेंदुलकर

क्रिकेट85 पर 6 विकेट… फिर रिंकू-रॉय ने किया चमत्कार, KKR ने छीन ली जीत!

क्रिकेटKKR VS RR: रिंकू सिंह की 53 रनों की पारी ने केकेआर को दिलाई IPL 2026 की पहली जीत, आरआर को 4 विकेट से हराया

भारत10 रुपये की झालमुड़ी खाने सड़क पर रुक गए पीएम मोदी, झारग्राम में PM का देसी अंदाज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतचारधाम यात्रा की शुरुआत, अक्षय तृतीया पर खुला Gangotri Temple, हेलीकॉप्टर से हुई फूलों की बारिश

भारत'भई हमें अपना झालमुड़ी खिलाओ, कितने का है?' बंगाल के ज़ोरदार चुनावी अभियान के बीच PM मोदी 10 रुपये की झालमुड़ी खाने दुकान पहुंचे, देखें VIDEO

भारततमिलनाडु में पटाखों की फैक्ट्री में धमाके से 16 से ज़्यादा लोगों की मौत; एम.के. स्टालिन ने शोक व्यक्त किया

भारतसामान में सैटेलाइट फ़ोन मिलने के बाद श्रीनगर हवाई अड्डे पर 2 अमेरिकी हिरासत में लिए गए

भारतOn Camera: मऊगंज में NH-135 पर रील बनाते समय तेज़ रफ़्तार बाइक के ट्रक से टकराने के बाद 3 भाइयों की मौके पर ही मौत